शशि शर्मा बनीं चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन की प्रेसिडेंट

लेक क्लब स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में शनिवार को चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन के चुनाव हुए। इनमें शशि शर्मा को चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 06:47 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 06:47 AM (IST)
शशि शर्मा बनीं चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन की प्रेसिडेंट
शशि शर्मा बनीं चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन की प्रेसिडेंट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : लेक क्लब स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में शनिवार को चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन के चुनाव हुए। इनमें शशि शर्मा को चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। इसके अलावा विजय पाल सिंह और राजिद्र कांत को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया से पहले एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्यों ने चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन के सीइओ बीएल मल्होत्रा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रिटायर्ड आइएएस ऑफिसर अशोक गोयल की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। स्पो‌र्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से कृष्ण लाल को बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था, वह भी चुनाव के दौरान मौजूद रहे।

शिवालिक स्कूल के डायरेक्टर डीएस बेदी इस चुनाव में बतौर रिटर्निग ऑफिसर इस चुनाव में शामिल हुए। एसोसिएशन के सदस्यों ने आपसी सहमति से शशि शर्मा को प्रेसिडेंट, विजय पाल सिंह और राजिद्र कांत को वाइस प्रेसिडेंट, अनिल यादव सेक्रेटरी और धर्मवीर सिंह को कैशियर चयनित किया गया। शशि शर्मा ने प्रेसिडेंट बनने के बाद जीएमएसएसएस -21 स्कूल की प्रिसिपल सुखपाल कौर और गुरप्रीत सिंह को एसोसिएशन में बतौर कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा वॉलीबाल कोच वंदना ठाकुर को चंडीगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन की टेक्निकल कमेटी में नियुक्त किया गया। इस चुनाव के दौरान वॉलीबाल के सीनियर कोच डा. सुरेश शर्मा, मोहन नगरेटा, सेवा सिंह और अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।

प्रेसिडेंट नियुक्त होने के बाद शशि शर्मा ने बताया कि वह वर्षो से खेल को प्रमोट करती रही हैं, आगे भी उनका मकसद खेल को प्रमोट करने का रहेगा। उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ वॉलीबाल को प्रमोट करने का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी