चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी की आवेदन तिथि खत्म, 172 पदों के लिए आए हजारों आवेदन, अब होगी परीक्षा

Govt Jobs In Chandigarh सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का जो मौका था वह अब खत्म हो गया है। यानी नौकरी के लिए आवेदन करने की तिथि समाप्त हो चुकी है। तीन मई तक नगर निगम में सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते थे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:36 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:36 AM (IST)
चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी की आवेदन तिथि खत्म, 172 पदों के लिए आए हजारों आवेदन, अब होगी परीक्षा
चंडीगढ़ नगर निगम में 172 पदों के लिए हजारों आवेदन आए हैं।

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। Govt Jobs In Chandigarh: सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का जो मौका था वह अब खत्म हो गया है। यानी नौकरी के लिए आवेदन करने की तिथि समाप्त हो चुकी है। तीन मई तक नगर निगम में सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख थी जो कि समाप्त हो गई है।

चंडीगढ़ नगर निगम में अलग-अलग 172 पदों पर नौकरी पाने के लिए हजारों लोगों और युवाओं ने आवेदन किया है। उक्त पदों पर देशभर से आवेदन आए हैं। अब प्राप्त हुए आवेदनों की छंटनी की जाएगी। ऐसे में अब आवेदन के अनुसार युवा अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकता है। नगर निगम की ओर से जल्द ही सभी आवेदकों के नाम भी सावर्जनिक करेंगे और परीक्षा की तारीख तय की जाएगी।

बता दें कि जून और जुलाई में अलग अलग पद के लिए परीक्षा होगी। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की ओर से पेपर तय किया जाएगा और परीक्षाएं ली जाएगी। नगर निगम ने इन 172 पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल में नोटिस निकाला गया था। इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान नगर निगम की वेबसाइट पूरे देश में सबसे ज्यादा सर्च की गई। आठ अप्रैल से आवेदन शुरू हो गया था। चंडीगढ़ के अलावा हर राज्य से युवाओं ने आवेदन किया है। जिन 172 के लिए भर्ती होनी है उसमे 68 जनरल कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं। लंबे समय बाद नगर निगम में स्थायी कर्मचारियों की भर्ती होने जा रही है।

29 अप्रैल को सदन की बैठक में एक बार तो भाजपा पार्षदों ने 72 कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाने की भी बात की थी। क्योंकि भाजपा पार्षद कांट्रेक्ट पर काम कर रहे 72 अस्थायी कर्मचारियों को इन पदों पर रेगुलर करवाने की मांग कर रहे हैं। इन 172 कर्मचारियों में 41 क्लर्क के पद हैं। 81 फायरमैन के पद है। जबकि बाकी जेई, ड्राफ्टमैन, जूनियर ड्राफ्टमैन, अतिक्रमण हटाओ दस्ते के लिए सब इंस्पेक्टर और एसडीओ के पद भी शामिल हैं।

इस समय नगर निगम ने अस्थायी तौर पर कंपनी से कर्मचारियों को रखने पर भी पाबंदी लगाई हुई है। इस समय कई विभागों में कर्मचारियों की बड़ी कमी है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से कहा गया है कि भर्तियों के जरिये रिक्त पदों को भरने से नगर निगम के कार्यों को गति मिलेगी। नगर निगम के अनुसार नई भर्ती होने से स्टाफ की कमी पूरी हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी