हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने मेयर का पुतला फूंका

सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने मेयर का पुतला फूंका
हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने मेयर का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : स्मार्ट वॉच के खिलाफ सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को स्मार्ट वॉच के खिलाफ सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों ने कहीं से कूड़ा नहीं उठाया। डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर सोसायटी ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए घरों से कूड़ा कोलेक्ट नहीं किया। हालांकि पहले दिन शहर में हड़ताल की वजह से गंदगी ज्यादा नहीं दिखी। लेकिन यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। ऐसे में शनिवार से हालात बेहद खराब हो सकते हैं। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर दिखेंगे दो दिन से जमा गंदगी से बदबू आने लगेगी। इससे पहले बड़ी संख्या में एकत्रित सफाई कर्मी रैली के रूप में सेक्टर-17 स्थित नगर निगम ऑफिस के बाहर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सभी ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही मेयर राजबाला मलिक का विरोध स्वरूप पुतला भी जलाया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कृष्ण चड्ढा ने बताया कि स्मार्ट वॉच गलत लोकेशन बताती है। इससे बंधुआ मजदूर जैसा अहसास होता है। जो उनके सम्मान के खिलाफ है। जनरल सेक्रेटरी ओमपाल ने बताया कि चार हजार से अधिक सफाई कर्मी और डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर हड़ताल में जुटे। इस दौरान पूरा दिन कोई अधिकारी उनसे बात करने नहीं पहुंचा। जिसके बाद यूनियन ने फैसला लिया है कि जब तक अधिकारी उनकी बात नहीं मानते वह हड़ताल जारी रखेंगे। ओमपाल ने बताया कि भाजपा के कुछ नेता उनसे संपर्क कर रहे हैं। पूर्व मेयर राजेश कालिया भी फोन कर रहे हैं। लेकिन वह केवल एमसी के अधिकारियों से बात करेंगे। मांगें नहीं मानी तो कहीं से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। स्मार्ट वॉच से लोकेशन चलती है पता

एमसी ने सभी इंप्लाइज को स्मार्ट वॉच दी है। जो जीपीएस से कनेक्ट है। यह इंप्लाइज की लोकेशन बताती है। कोई काम छोड़कर इधर-उधर जाता है तो तुरंत सीनियर को इसकी जानकारी मिल जाती है। इससे कोई काम छोड़कर बंक नहीं कर सकता। हालांकि सफाई कर्मी आरोप लगा रहे हैं कि यह वॉच गलत लोकेशन बताती है।

chat bot
आपका साथी