पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिअद ने घोषित किए दो और प्रत्याशी, काहलों व लोधीनंगल को मिला टिकट

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिअद ने दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी अब तक 76 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। टिकट वितरण में शिअद सबसे आगे है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:15 PM (IST)
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिअद ने घोषित किए दो और प्रत्याशी, काहलों व लोधीनंगल को मिला टिकट
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की फाइल फोटो।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा के वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दो और प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। डेरा बाबा नानक से एस रविकरण सिंह काहलों शिअद प्रत्याशी होंगे, जबकि फतेहगढ़ चूड़ियां से लखबीर एस लोधीनंगल से चुनाव मैदान में होंगे।

अकाली दल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के मामले में सबसे आगे है। पार्टी इससे पहले 74 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुका है। आज और दो प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। शिअद इस बार बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहा है। राज्य में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं।

S Ravikaran Singh Kahlon for Dera Baba Nanak and S Lakhbir S Lodhinangal for Fatehgarh Churian Assembly Constituency will be party candidates for upcoming Assembly polls: SAD office

— ANI (@ANI) October 22, 2021

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। सुखबीर बादल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी फील्ड में खास सक्रियता दिखा रही हैं। दो दिन पूर्व हरसिमरत कौर बादल ने जालंधर में पार्टी के लिए कंपेनिंग की, जबकि गत दिवस हरसिमरत ने लुधियाना में पार्टी के कार्यक्रमों को संबोधित किया। वहीं, आज सुखबीर सिंह बादल लुधियाना में जमे हुए हैं। सुखबीर लुधियाना में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

लंबे समय के बाद यह पहला मौका है जब अकाली दल भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रहा है। तीन कृषि कानूनों के कारण हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके  बाद भाजपा व अकाली दल का नाता टूट गया। अकाली दल ने अब बसपा से गठबंधन किया है। प्रत्याशियों की घोषणा में अकाली दल बाकी दलों से आगे है। पार्टी अब तक 76 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पंजाब में मुख्य लड़ाई कांग्रेस, आप व  अकाली दल के बीच है, लेकिन इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी के गठन की घोषणा की है। इससे पंजाब की राजनीति में एक नया समीकरण बन सकता है। 

chat bot
आपका साथी