Punjab Assembly Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिअद ने 4 और उम्मीदवारों की घोषणा की

Punjab Assembly Election अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने चार और प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी अब तक 74 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:47 PM (IST)
Punjab Assembly Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिअद ने 4 और उम्मीदवारों की घोषणा की
अकाली दल द्वारा घोषित पार्टी प्रत्याशी। फोटो पार्टी के ट्विटर अकाउंट से

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के 4 और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की कोर कमेटी के मेंबर तथा पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान विधानसभा हलका सुनाम से, एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह लोंगोवाल लहरागागा से, हरपाल जुनेजा पटियाला (शहरी) से तथा हरदेव सिंह मेघ गोबिंदगढ़ हलका बल्लुआणा (आरक्षित) से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

बता दें, शिरोमणि अकाली दल 70 प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। आज चार प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अब पार्टी 74 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। यह जानकारी आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने दी। प्रत्याशियों की घोषणा के मामले में अकाली दल सबसे आगे है। अन्य दलों ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा की शुरुआत नहीं की है।               

Party President S. Sukhbir Singh Badal announced the candidature of S. Baldev Singh Mann from Sunam constituency, S. Gobind Singh Longowal from Lehragaga, Shri. Harpal Juneja from Patiala (Urban) and S. Hardev Singh Megh (Gobindgarh) from Balluana for the Assembly elections. pic.twitter.com/0GT26Sxi8l

— Shiromani Akali Dal (@Akali_Dal_) October 19, 2021

पंजाब में वर्ष 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार अकाली दल बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। इससे पहले अकाली दल का भाजपा से गठबंधन था, लेकिन तीन कृषि कानूनों के कारण अकाली दल का भाजपा से गठबंधन टूट गया। अकाली दल केंद्र में भी भाजपा का हिस्सा था। कृषि कानून पास होने के बाद केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद छोड़ दिया था। इसके बाद पार्टी ने गठबंधन तोड़ दिया। यह पहली बार है कि भाजपा अब अकेले चुनाव मैदान में होगी। पंजाब में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली-बसपा गठबंधन व भाजपा प्रमुख राजनीतिक दल हैं। 

chat bot
आपका साथी