रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन ने किया आरएच-एमयूएन का ऑनलाइन आयोजन

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन जज कवलप्रीत सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सबकी तारीफ की। उन्होंने आयोजन में हर कदम पर मार्गदर्शन और समाधान प्रदान किया। क्लब ने इस आयोजन में मंच के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि और उच्च प्रशस्ति के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान किए।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:16 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:16 AM (IST)
रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन ने किया आरएच-एमयूएन का ऑनलाइन आयोजन
रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन के आरएच-एमयूएन में शामिल प्रतिभागी।

चंडीगढ़, जेएनएन। रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन की ओर से रोट्रेक्ट हिमालयन-मॉडल यूनाइटेड नेशंस (आरएच-एमयूएन) का ऑनलाइन आयोजन किया। जिसका उद्देश्य नवयुवकों को सामाजिक सुधार के विचारों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।

मॉडल यूनाइटेड नेशन के इस ऑनलाइन सम्मेलन में प्रतिभागियों को समितियों में रखा गया था और उन्हें विभिन्न देशों या अन्य सामाजिक या राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधित्व करने का कार्य सौंपा गया था। समितियों के माध्यम से बोलने के लिए एक मंच प्रदान किया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासभा, महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग, संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद और अखिल भारतीय राजनीतिक दल शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करना और प्रतिभागियों को कूटनीति का ज्ञान देना, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और संयुक्त राष्ट्र के बारे में सीखना था।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन जज कवलप्रीत सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सबकी तारीफ की। उन्होंने आयोजन में हर कदम पर मार्गदर्शन और समाधान प्रदान किया। क्लब ने इस आयोजन में मंच के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि और उच्च प्रशस्ति के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान किए। इस आयोजन में मशहूर यूथ आइकॉन, टेड टॉक ओर जोश टॉक स्पीकर, लेखक और कोच यश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जाने-माने संस्थानों लीड्सर्क, कर्मकृति और द्रोणाचार्य इंस्टिट्यूट ने इस आयोजन को प्रायोजित किया और क्लब को अपने सामाजिक विकास एजेंडे की ओर एक कदम आगे बढ़ने में मदद की। ईशान, अश्विनी और राज धीमान ने भी इसमें उल्लेखनीय सहयोग दिया। क्लब द्वारा इस आयोजन के माध्यम से अर्जित धन का उपयोग उनके द्वारा अपनाए गए हैप्पी स्कूलों की बेहतरी और समाज के वंचित वर्गों की सेवा के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम और भी आयोजित होते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी