Chandigarh Today 26th February ः रोड गार्डन में रोज फेस्टिवल का आगाज 11 बजे, जानिए और क्या खास है चंडीगढ़ में आज

चंडीगढ़ सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल का आगज सुबह 11 बजे से हो रहा है। रोज फेस्ट शुरू होने से पहले इसके आयोजित ना होने पर काफी अटकलें जा रही थी लेकिन आखिरकार गुलाबों की महक से रोज फेस्ट एक बार फिर गुलजार होगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:22 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:22 AM (IST)
Chandigarh Today 26th February ः  रोड गार्डन में रोज फेस्टिवल का आगाज 11 बजे, जानिए और क्या खास है चंडीगढ़ में आज
चंडीगढ़ में रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल का आगाज आज होगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 26 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

चंडीगढ़ सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल का आगज सुबह 11 बजे से हो रहा है। रोज फेस्ट शुरू होने से पहले इसके आयोजित ना होने पर काफी अटकलें जा रही थी लेकिन आखिरकार गुलाबों की महक से रोज फेस्ट एक बार फिर गुलजार होगा। प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे और रोज फेस्ट का उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ में रोज फेस्ट को लेकर युवाओं और बुजुर्ग हर वर्ग में क्रेज रहता है।

-चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में मेरिटोरियस स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम 2021 का आयोजन सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।

-चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी भवन में चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी की बैठक दोपहर 12 बजे से होगी जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

-चंडीगढ़ स्थित होटल हयात में मेडिकल से संबंधित प्रेस वार्ता दोपहर एक बजे।

-चंडीगढ़ नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक, जिसमें कई अहम प्रस्ताव किए जाएंगे पास दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

-चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित प्लाजा पर नाटक का मंचन साढे़ तीन बजे से, इस नाटक में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जसपाल भट्टी का नॉनसेंस ग्रुप अलग अंदाज में ही नाटक प्रस्तुत करेगा।

-पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में एक दिवसीय 20-20 मैच का आयोजन शाम छह बजे से।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी