अब रॉक गार्डन और म्यूजियम खोलने की तैयारी

कोरोना के मामले कम होने से राहत की सौगात मिलती जा रही हैं। मार्केट होटल रेस्टोरेंट मॉल जिम और क्लब सब खुलने से इनमें खोई रौनक लौट आई है। अब तैयारी टूरिज्म सेक्टर को फिर से पटरी पर लाने की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:00 AM (IST)
अब रॉक गार्डन और म्यूजियम खोलने की तैयारी
अब रॉक गार्डन और म्यूजियम खोलने की तैयारी

बलवान करिवाल, चंडीगढ़

कोरोना के मामले कम होने से राहत की सौगात मिलती जा रही हैं। मार्केट, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, जिम और क्लब सब खुलने से इनमें खोई रौनक लौट आई है। अब तैयारी टूरिज्म सेक्टर को फिर से पटरी पर लाने की है। ताजमहल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को भारत सरकार खोलने की मंजूरी दे चुकी है। इसी को देखते हुए अब चंडीगढ़ में भी इन्हें खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। चंडीगढ़ में ऐसी वेस्ट टू बेस्ट धरोहर है जिसे विश्वभर से देखने सैनानी आते हैं। इस धरोहर का नाम रॉक गार्डन है। हालात ठीक होने के बाद अब रॉक गार्डन और व‌र्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कॉंप्लेक्स जैसे टूरिस्ट प्लेस को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। यह सभी टूरिस्ट प्लेस कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद मार्च से ही बंद हैं। हालांकि कैपिटल कांप्लेक्स तो पिछले साल से ही बंद है। इसको भी अब खोलने की तैयारी है। इसके साथ ही शहर के म्यूजियम भी खोले जाएंगे। इससे शहर में एक बार फिर से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इन सभी के ओपनिग प्लान पर प्रशासन के अधिकारी काम कर रहे हैं। इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिग प्रोसीजर (एसओपी) जारी होगी। इसमें एक समय में कितने लोग पर्यटन स्थल के अंदर रह सकेंगे एक साथ कितनों को एंट्री मिलेगी यह सब शामिल होगा। शुक्रवार को होने वाली कोविड वॉर रूम मीटिग में इस पर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद इन पर निर्णय लेंगे। इन दिनों पहुंचते हैं पर्यटक

आम दिनों में इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां होती थी। जिस वजह से बड़ी संख्या में आस-पड़ोस के राज्यों और विदेशी पर्यटक चंडीगढ़ पहुंचते थे। स्कूलों के ट्रिप भी चंडीगढ़ आते थे। लेकिन कोरोना ने सब बदल दिया। सुखना लेक ओपन हो चुकी है। रॉक गार्डन और म्यूजियम जैसे पर्यटन स्थल खुलने के बाद फिर से हॉस्पिटेलिटी और टूरिज्म सेक्टर बूम करेगा।

मल्टीप्लेक्स भी खुलेंगे

पंजाब सिनेमा और मल्टीप्लेक्स को 50 फीसद सीटिग कैपेसिटी के साथ खोलने की मंजूरी दे चुका है। चंडीगढ़ में भी अब इन्हें खोलने की तैयारी है। पिछले साल भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोले गए थे। इस बार भी एसओपी के तहत ही इन्हें खोला जाएगा। चर्चा यह है कि शुक्रवार को इन्हें खोलने की मंजूरी दी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी