चंडीगढ़ में फैक्ट्रियों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Crime in Chandigarh चंडीगढ़ में लूटपाट व चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गिरोह के दोनों सदस्यों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 01:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:55 PM (IST)
चंडीगढ़ में फैक्ट्रियों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा
फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गिरोह के दोनों सदस्यों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गिरोह के दोनों सदस्यों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने आरोपितों के साथ चार नाबालिगों को भी काबू किया था। आरोपितों की निशानदेही पर आठ लाख 57 हजार रुपये का चोरी का सामान की बरामद किया था।

इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो स्थित फैक्ट्री का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर फरार तीन नाबालिग समेत चार चोरों को पुलिस ने सेक्टर 47 के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान विकास उर्फ दाथल और तीन नाबालिग के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपितों से पांच से ब्रास के बैग, दो लैपटाप, छह जोड़ी जूते बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने करीब 14 फैक्ट्रियों में चोरी की थी।

ताला तोड़कर की थी चोरी

पंचकूला निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो स्थित प्लाट 923ए में फैक्ट्री है। 13 जनवरी की रात को वह फेक्ट्री बंद करके घर गया था। अगले दिन वापस आया तो देखा कि फैक्ट्री का ताला टूटा हुआ था। फैक्ट्री के अंदर से सामान गायब था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। चोर फैक्ट्री से तीन डिजिटल सिग्नेचर, तीन बार्स वायर स्पेल, एक इलेक्ट्रिक वायर, तीन बाक्स कापर इलेक्टर और 15 जोड़ी जूते चोरी करके ले गए। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी