Lockdown के बीच सड़क हादसों में आई कमी, चालान भी हुए कम; 14 जानें बची

वर्ष 2020 के जनवरी-फरवरी में हादसों और मौतों के मुकाबले 22 मार्च से अप्रैल तक दोनों ही संख्या नहीं के बराबर रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 15 May 2020 08:48 AM (IST) Updated:Fri, 15 May 2020 08:48 AM (IST)
Lockdown के बीच सड़क हादसों में आई कमी, चालान भी हुए कम; 14 जानें बची
Lockdown के बीच सड़क हादसों में आई कमी, चालान भी हुए कम; 14 जानें बची

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में वाहन थमने से हादसों में कमी आई है। सिटी ब्यूटीफुल में कई जिंदगियां काल का ग्राफ बनने से बच गई। वर्ष 2020 के जनवरी-फरवरी में हादसों और मौतों के मुकाबले 22 मार्च से अप्रैल तक दोनों ही संख्या नहीं के बराबर रही है। चंडीगढ़ में तीन वर्ष के आंकड़ों के आधार पर हर माह औसतन आठ लोगों की मौत होती है। जबकि 22 मार्च से 15 मई तक एक मौत हुई और औसतन 14 लोगों की ङ्क्षजदगी बची है। वहीं, चालान की संख्या में काफी तेजी से कमी आई है।

साल    मौत

2018   98

2019  100

2020  16 (15 मई तक)  

(प्रति वर्ष के हिसाब से औसतन हर माह आठ की मौत)

माह (2020)       चालान

जनवरी          19581

फरवरी          18596

मार्च           13397

अप्रैल           6043

माह(2020)  घायल             मौत

जनवरी           30               06

फरवरी           41                06

मार्च             22                 03

अप्रैल            05                00

(आठ मई को एक मौत सहित कुल आंकड़े 16)

खतरनाक ड्राइविंग और लाइट जंप  - 322 चालान

बिना हेलमेट                   3426 चालान  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी