चंडीगढ़ में पुलिस से इंसाफ के लिए रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने लगाई जिला अदालत में गुहार, जाने क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने ऑल्टिस होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर गिन्नी चावला मैनेजर परमपाल सिंह अज्ञात कर्मचारियों और सेक्टर-31 थाने के एएसआइ काबिल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है। इन सभी के खिलाफ चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर की है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 12:45 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 12:45 PM (IST)
चंडीगढ़ में पुलिस से इंसाफ के लिए रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने लगाई जिला अदालत में गुहार, जाने क्या है पूरा मामला
चंडीगढ़ में पुलिस से इंसाफ के लिए रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने जिला अदालत में गुहार लगाई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। जब पुलिस से रिटायर्ड एक इंस्पेक्टर को पुलिस से ही इंसाफ न मिले तो फिर इससे शर्मनाक बात काेई ओर हो नहीं सकती है। जब रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के साथ यह हाल है तो आम जनता के साथ कैसा सलूक होता होगा, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे ही एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है, जहां पर चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने ऑल्टिस होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर गिन्नी चावला, मैनेजर परमपाल सिंह, अज्ञात कर्मचारियों और सेक्टर-31 थाने के एएसआइ काबिल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है। इस संबंध में गुरनाम सिंह ने इन सभी के खिलाफ चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के लिए एसएचओ को निर्देश दिए जाएं।

गुरनाम ने आरोप लगाया कि होटल स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की और उनके चेहरे पर 9 टांके लगे थे। लेकिन पुलिस ने उनकी सुनने की बजाय होटल वालों के साथ मिलकर उन्हीं पर केस दर्ज कर लिया। गुरनाम के वकील मुनीष दिवान ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए होटल ऑल्टिस में बुकिंग करवाई थी। उनके बेटे की शादी 25 अप्रैल को थी। उन्होंने होटल को 70 हजार रुपये पहले ही अदा कर दिए थे जबकि 20 हजार रुपये की पेमेंट उन्होंने फंक्शन के दिन कर दी। बाकी उन्हें करीब 40 हजार रुपये और करनी थी। फंक्शन के बाद जब गुरनाम रिसेप्शन पर 40 हजार रुपये की पेमेंट करने लगे तो वहां किसी होटल स्टाफ की उनके एक गेस्ट के साथ लड़ाई हो गई।

गुरनाम से बीच-बचाव करने की कोशिश की। तभी होटल स्टाफ ने कुछ और लोगों को बुला लिया जोकि दिखने में बाउंसर थे। उन्होंने फिर उल्टा गुरनाम को ही बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उनकी फैमिली ने फौरन पुलिस की कॉल की और गुरनाम को हीलिंग हॉस्पिटल में एडमिट किया जहां उनके चेहरे पर 9 टांके लगे। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने होटल स्टाफ पर कार्रवाई करने की बजाय गुरनाम और उनके बेटे पर ही केस दर्ज कर लिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी