चंडीगढ़ में पाबंदियां एक सप्ताह के लिए बढ़ने का फैसला व्यापारियों के खिलाफ, लेकिन करेंगे सम्मानः जैन

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 25 मई तक शहर में पहले से लागू पाबंदियां जारी रहेंगी। इस फैसले को शहर के व्यापारी नेता व चंडीगढ़ उद्योग मंडल के संयोजक कैलाश चंद जैन ने अनुचित बताया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:01 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:01 AM (IST)
चंडीगढ़ में पाबंदियां एक सप्ताह के लिए बढ़ने का फैसला व्यापारियों के खिलाफ, लेकिन करेंगे सम्मानः जैन
व्यापारी नेता व चंडीगढ़ उद्योग मंडल के संयोजक कैलाश चंद जैन।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 25 मई तक शहर में पहले से लागू पाबंदियां जारी रहेंगी। इस फैसले को शहर के व्यापारी नेता व चंडीगढ़ उद्योग मंडल के संयोजक कैलाश चंद जैन ने अनुचित बताया है। 

जैन ने कहा कि पाबंदियों को एक सप्ताह तक और बढ़ाए जाने और व्यापारियों को कोई राहत न दिए जाने के फैसले के बावजूद व्यापारी इस फैसले का सम्मान करेंगे। उन्हें उम्मीद थी कि प्रशासन और व्यपारियो की मांग को ध्यान में रखते हुए कुछ राहत अवश्य देगा, लेकिन किसी प्रकार की राहत नहीं दी गई। इससे शहर के व्यपारियो में निराशा है। बावजूद  प्रशासन का फैसला उन्हें मंजूर है।

कैलाश जैन का कहना है कि व्यापारी यह मुश्किल की घड़ी भी झेल लेंगे। बशर्ते कि प्रशासन कोरोना महामारी से निपटने के लिए उचित प्रबंध करें और शहर को इस महामारी से निजात दिलाएं। शहर का हर व्यापारी प्रशासन के साथ खड़ा है। लेकिन व्यापारी वर्ग चाहता है कि प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि कोरोना महामारी से शहरवासियों को जल्द निजात मिले। कैलाश जैन ने शहर के व्यापारियो से भी अपील की है कि प्रशासन के इस फैसले को सकारात्मक ढंग से लें और अपने अपने घरों में ही रहें।

शहर में कोरोना को रोकने के लिए लगाई गई पांबिदयों से भले ही व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है। खासतौर से छोटे दुकानदारों के लिए ज्यादा परेशानी हो रही है। बावजूद व्यापारी हमेशा की तरह इस दौर का भी मुकाबला करेंगे। डीसी द्वारा जो व्यापारियों की समस्याओं और सुझाव जानने के लिए एक बैठक बुलाई जा रही है वह उसका धन्यवाद करते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा यह पहली बार व्यापारी संगठनों के साथ बैठक करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने कोई भी राहत न दिए जाने पर बुधवार को शहर के चार बाजारों में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

chat bot
आपका साथी