वीकेंड लॉकडाउन से नाखुश शहरवासी

प्रशासन के वीकेंड लॉकडाउन के आदेश से ज्यादातर शहरवासी नाखुश हैं। लोगों के अनुसार लॉकडाउन से कोरोना रोकथाम पर ज्यादा असर नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:20 AM (IST)
वीकेंड लॉकडाउन से नाखुश शहरवासी
वीकेंड लॉकडाउन से नाखुश शहरवासी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : प्रशासन के वीकेंड लॉकडाउन के आदेश से ज्यादातर शहरवासी नाखुश हैं। लोगों के अनुसार लॉकडाउन से कोरोना रोकथाम पर ज्यादा असर नहीं होगा। देश में अनेक जगहों पर हजारों लोग जुट रहे हैं और कार्यक्रम हो रहे हैं, क्या उन स्थानों पर कोरोना नहीं है। लेकिन चंडीगढ़ में जहां सब सामान्य है, वहां पर दिनोंदिन कोरोना बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन लगाने से सिर्फ अर्थव्यस्था खराब होगी और कई लोगों की नौकरी और रोजी-रोटी पर संकट आएगा।

देश भर में किसानों के आंदोलन हो रहे हैं, इसके साथ-साथ राजनीतिक प्रचार और रैलियां भी हो रही हैं। वहां पर कोरोना रोकथाम के लिए कोई लॉकडाउन नहीं लगाया गया, तो चंडीगढ़ में उसकी क्या जरूरत है। लॉकडाउन का फैसला पूरी तरह से गलत है।

प्रेम लता, गृहिणी कोरोना रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन दो दिनों के लॉकडाउन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। इस लॉकडाउन से आम व्यक्ति सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। जो कि आम इंसान के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

आशा, गृहिणी कोविड-19 कंट्रोल करने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक है, लेकिन दो दिनों से कुछ नहीं होने वाला। चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने के साथ-साथ देश के अन्य भागों में भी होना चाहिए। अकेले चंडीगढ़ को रोककर कोई फायदा नहीं होने वाला।

भारती, गृहिणी लॉकडाउन लगाकर आम लोगों को तो कोरोना से बचाया जा रहा है, लेकिन जीव-जंतुओं का क्या होगा। एक साल पहले भी ऐसी स्थिति आई और सबसे ज्यादा बेजुवान जीव परेशान हुए। इस समय लगाया गया लॉकडाउन उन्हीं जीवों पर भारी पड़ने वाला है जो कि प्रशासन की गलती है।

विनोद, समाज सेवी देश भर में राजनीतिक पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम हो रहे हैं, उन स्थानों पर न तो कोरोना के केस सामने आ रहे हैं और न ही लॉकडाउन लगाया गया। चंडीगढ़ में जब सब कुछ सामान्य चलने लगा है तो कोरोना रोकथाम के लिए लॉकडाउन उचित नहीं है। प्रशासन का निर्णय पूरी तरह से गलत है।

अमनदीप, स्टूडेंट्स चंडीगढ़ में सब कुछ ठीक चल रहा है। कोरोना की स्थिति इतनी खराब नहीं है फिर भी लॉकडाउन लगाकर सब कुछ रोका जा रहा है। कई ऐसे लोगों को कोरोना पॉजिटिव बना दिया जा रहा है जिन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।

अमन सिंह, युवा लॉकडाउन से कोरोना की रोकथाम संभव नहीं है। अक्तूबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक भी कोरोना के केस सामने आए, लेकिन उस समय कोई लॉकडाउन नहीं लगाया गया। इस समय आम व्यक्ति सामान्य जीवन जीने लगे थे कि दोबारा से लॉकडाउन लग गया जो कि पूरी तरह से गलत है।

मानवजोत सिंह, युवा

chat bot
आपका साथी