वकीलों की मांग पूरी, लीगल एड पैनल का पुनर्गठन, चंडीगढ़ के कई युवा वकील पैनल में शामिल

स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से लीगल एड पैनल का पुनर्गठन कर दिया गया है। पैनल में चंडीगढ़ के कई युवा वकीलों को शामिल किया गया है। इस पैनल में शामिल वकील उन लोगों के केस लड़ते हैं जो आर्थिक समस्या के कारण कानूनी सहायता नहीं ले पाते।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:12 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:12 PM (IST)
वकीलों की मांग पूरी, लीगल एड पैनल का पुनर्गठन, चंडीगढ़ के कई युवा वकील पैनल में शामिल
लीगल एड पैनल का पुनर्गठन, चंडीगढ़ के कई युवा वकील पैनल में शामिल।

चंडीगढ़, जेएनएन। स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से लीगल एड पैनल का पुनर्गठन कर दिया गया है। पैनल में चंडीगढ़ के कई युवा वकीलों को शामिल किया गया है। इस पैनल में शामिल वकील उन लोगों के केस लड़ते हैं जो आर्थिक समस्या के कारण कानूनी सहायता नहीं ले पाते। उन्हें लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से निशुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाई जाती है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एडवोकेट भाग सिंह सुहाग ने बताया कि काफी समय से युवा वकीलों की ओर से लीगल एड पैनल के पुनर्गठन को लेकर मांग चल रही थी। जिसे अब स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस जसवंत सिंह ने मंजूर कर लिया। उन्होंने इस पहल के लिए जस्टिस जसवंत सिंह, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज गुरबीर सिंह और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सेक्रेटरी अशोक कुमार मान का आभार जताया।

अध्यक्ष भाग सिंह सुहाग ने कहा कि डीएलएसए के इस फैसले से कई युवाओं का भविष्य सुनहरा बनेगा।उन्होंने कहा कि कई वर्षो से वकीलों की ओर से लीगल एड पैनल के पुनर्गठन की मांग की जा रही थी।जिसको अब जाकर जस्टिस जसवंत सिंह, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज गुरबीर सिंह और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सेक्रेटरी अशोक कुमार मान ने हरी झंडी दी है। उन्होंने कहा कि जिला अदालत में युवा वकीलों की बड़ी संख्या है और इस फैसले ने उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी है। लीगल एड पैनल के पुनर्गठन से लोगों को भी लाभ होगा।अभी भी बड़ा तब्का ऐसा है जो मुकदमे के खर्च नहीं उठा सकता है। लीगल एड पैनल के पुनर्गठन से सदस्यों की संख्सा भी अधिक होगी, जिससे लोगों को केस लड़ने के लिए आसानी से वकील मिल जाएंगे।

chat bot
आपका साथी