चंडीगढ़ में एक अक्टूबर से सभी कालेजों में लगेगी रेगुलर क्लास, स्टूडेंट्स के लिए वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी

चंडीगढ़ के सभी कालेजों में एक अक्टूबर से रेगुलर पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 30 सितंबर तक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद स्टूडेंट्स कालेज आकर क्लास अटैंड कर सकते हैं। लेकिन इसकेे लिए स्टूडेंट्स को वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:55 PM (IST)
चंडीगढ़ में एक अक्टूबर से सभी कालेजों में लगेगी रेगुलर क्लास, स्टूडेंट्स के लिए वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी
कालेज न आने वालों स्टूडेंट्स को लिखित में बताना होगा कारण।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सभी कालेजों में एडमिशन प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद एक अक्टूबर से सभी कालेजों में रेलगुर तौर पर पढ़ाई शुरू होगी। पढ़ाई के लिए कालेज को टाइम टेबल तैयार करना होगा और उसी के अनुसार आफलाइन और आनलाइन पढ़ाई करानी होगी। आफलाइन पढ़ाई के लिए जो स्टूडेंट् कालेज नहीं आ सकते उनको लिखित में कालेज प्रबंधन को कालेज न आने का कारण देना होगा।

वहीं, कालेज आने वाले इच्छुक स्टूडेंट्स केे लिए अब एक नहीं बल्कि वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनाा अनिवार्य कर दिया गया है। कालेज की पढ़ाई स्तानक प्रथम वर्ष से लेकर मास्टर के सभी विषयों की होगी। कालेजों में पढ़ाई कोरोना से पहले की तरह ही करवाई जाएगी। 

हास्टल और मेस खोलने की जिम्मेदारी कालेज की

एक अक्टूबर से पढ़ाई शुरू करने के साथ कालेज के लिए हास्टल और मेस भी रूटीन में शुरू होगी। शुरुआत में एक कमरे में एक ही स्टूडेंट को रहने की अनुमति होगी यदि स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ती है तो एक कमरे में दो स्टूडेंट को ही रहने की अनुमति दी जाएगी।

कोविड वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य, 15 दिन बाद मिलेगा प्रवेश

कालेज आने वाले स्टूडेंट के लिए जरूरी होगा कि उसने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। दूसरी डोज लगने के 15 दिन बाद स्टूडेंट्स को आफलाइन क्लास अटेंड करने की अनुमति दी जाएगी।

----

"कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है जिसे देखते हुए सभी कालेज को खोलने के आदेश जारी होगी। कोरोना नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी कालेज प्रबंधन की होगी। मुख्य गेट से लेकर क्लासरूम, हास्टल और मेस तक प्रबंधन को कोरोना बचाव के लिए प्रबंध होना चाहिए।

                                                                                -डा. पालिका अरोड़ा, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन

chat bot
आपका साथी