रणजीत मिश्रा बने चंडीगढ़ यूथ इंटक के अध्यक्ष, बोले- यूथ इंटक हर वर्ग के लिए लड़ेगा लड़ाई

चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ प्रदेश यूथ इंटक की बैठक हुई। बैठक में दिल्ली से यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा पहुंचे थे। इस दौरान णजीत मिश्रा को चंडीगढ़ यूथ इंटक का अध्यक्ष और सुखबीर सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:58 PM (IST)
रणजीत मिश्रा बने चंडीगढ़ यूथ इंटक के अध्यक्ष, बोले- यूथ इंटक हर वर्ग के लिए लड़ेगा लड़ाई
यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा का स्वागत करते अन्य कार्यकर्ता।

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ प्रदेश यूथ इंटक की कन्वेंशन हुई। इस कन्वेंशन में शामिल होने के लिए यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। वहीं, कन्वेंशन में चंडीगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला भी शामिल हुए।

चंडीगढ़ इंटक के वर्किंग प्रेसिडेंट दविंदर लुबाना और महासचिव कन्हैया लाल भी इस मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रणजीत मिश्रा को चंडीगढ़ यूथ इंटक का अध्यक्ष और सुखबीर सिंह को महासचिव बनाया गया। अध्यक्ष एवं महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद रणजीत मिश्रा और सुखबीर सिंह ने बताया कि यूथ इंटक चंडीगढ़ के हर उस वर्ग के लिए लड़ाई लड़ेगा। जिस वर्ग पर शोषण एवं अत्याचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में आउटसोर्सिंग वर्करों के हकों के लिए वह पहले से ही लड़ाई लड़ रहे हैं। अब यूथ इंटक की जिम्मेदारी मिलने के बाद चंडीगढ़ के निवासियों के लिए आ रही रोजमर्रा की दिक्कतों को भी अब सरकार और प्रशासन के सामने उठाएंगे, ताकि चंडीगढ़ का हर एक निवासी चाहे वह वर्कर हो चाहे वह कोई छोटा दुकानदार हो या फिर कोई रेहड़ी फड़ी लगाने वाला गरीब हो सभी को उनका हक दिलाया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी