चंडीगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी नियुक्त, रंजन सेठी को बनाया प्रेसिडेंट

चंडीगढ़ रग्बी फुटबाल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी शनिवार को घोषित की गई है। रंजन सेठी को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रेसिडेंट बनाया गया है। चुने गए नए पदाधिकारियों का कार्यकाल अगले चार साल तक होगा। पदाधिकारी 2021-25 तक कार्य करेंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:46 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:46 AM (IST)
चंडीगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी नियुक्त, रंजन सेठी को बनाया प्रेसिडेंट
चंडीगढ़ रग्बी फुटबाल एसोसिएशन के चुने गए पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ रग्बी फुटबाल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को संपन हुआ। इन चुनाव में रंजन सेठी को सर्वसम्मति से चंडीगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन का प्रेसिडेंट चयनित किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया के लिए पूर्व डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज एचपीएस माहल को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। चुने गए नए पदाधिकारियों का कार्यकाल अगले चार साल तक होगा। पदाधिकारी 2021-25 तक कार्य करेंगे। 

अन्य पदाधिकारियों मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए डॉ. संगम कपूर व डॉ. आरएन यादव को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुर्ल व कृष्ण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव के पद के लिए एडवोकेट मनप्रीत कौर और कार्यकारी सचिव के लिए दीपक कुमार सिंह के साथ साथ वरिष्ठ संयुक्त सचिव पद के लिए पीएस लांबा चयनित हुए। संयुक्त सचिव पद के लिए जयंत आत्रेय व डॉआरएस कौर को चुना गया। वहीं, डॉ. पूर्णेंदू रंजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सेवा सिंह, शैलिंदर कौशिक, विपिन कुमार, नवीन दलाल, रग्बी एथलीट प्रेरणा रानी व राधा को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।  

सेठी ने बताया कि एसोसिएशन इंडियन रग्बी फुटबाल यूनियन के साथ रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने बताया कि रग्बी ओलंपिक गेम है,जोकि देश के हर राज्य में खेली जाती है। उन्होंने आशा जाहिर की नई टीम की अगुवाई अधीन एसोसिएशन नए मुकाम हासिल करेगी। रंजन सेठी  ने कहा कि वह एसोसिएशन के समूह सदस्यों के सहयोग के साथ इस खेल की लोकप्रियता को बढ़ाएंगे।

chat bot
आपका साथी