Flat में हंगामा करने पर पंजाबी सिंगर रंधावा ब्रदर्स साथी सहित गिरफ्तार
रंधावा ब्रदर्स के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रम्मी रंधावा प्रिंस रंधावा व उसके एक साथी हरप्रीत सिंह के खिलाफ 7/51 का मामला दर्ज किया है।
मोहाली, जेएनएन। पंजाबी सिंगर रंधावा ब्रदर्स एक बार फिर अपने व्यवहार के कारण सुर्खियों में हैं।पंजाबी सिंगर एंली मांगट के साथ सोशल मीडिया पर विवादों में रहे पंजाबी सिंगर रंधावा को मंगलवार देर रात पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट सेक्टर-88 में ऊंची आवाज में गाने चलाकर वॉयलेशन करने और सोसायटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को धमकियां देने के आरोप में सोहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रंधावा ब्रदर्स के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रम्मी रंधावा, प्रिंस रंधावा व उसके एक साथी हरप्रीत सिंह के खिलाफ 7/51 का मामला दर्ज किया है।
सोहाना थाना पुलिस को सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के सिक्योरिटी सुपर वाइजर हरनेक सिंह ने शिकायत दी थी कि उन्हें टावर सी-6 के फ्लैट नंबर 1401 में रहने वाली महिला ने शिकायत दी थी कि फ्लैट नंबर -1301 (रंधावा ब्रदर्स का फ्लैट) में काफी शोर हो रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। हरनेक सिंह का कहना है कि वह सिक्योरिटी गार्ड अवतार सिंह, जसप्रीत सिंह व वरिंदर सिंह को साथ लेकर फ्लैट नंबर -1301 में गया। दरवाजा खटखटाने पर एक युवक बाहर निकला, जिसे उन्होंने म्यूजिक की आवाज कम करने के लिए कहा गया। इस पर एतराज जताते हुए सामने वाले ने कहा कि तूं जानता है कि मैं कौन हूं।
सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने जब उसे कहा कि अगर वह म्यूजिक बंद नहीं करते तो वह पुलिस बुला लेगा। इस पर रम्मी रंधावा उसके भाई प्रिंस रंधावा ने उसे धक्के मारे और जान से मारने की धमकियां दी। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पीसीआर मुलाजिम दोनों भाइयों को कस्टडी में लेकर उन्हें सोहाना थाने ले गए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें