एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, संभाल की ली जिम्मेदारी

देश की सेवा और रक्षा सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं होती बल्कि यह सेवा हम अंदर रहते हुए भी कर सकते हैं। इसी सोच के साथ एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राकेश शर्मा ने अपने 50वें जन्मदिन पर पौधारोपण किया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 12:06 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 12:06 PM (IST)
एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन के  अध्यक्ष राकेश ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, संभाल की ली जिम्मेदारी
जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए राकेश शर्मा।

चंडीगढ़, जेएनएन। देश की सेवा और रक्षा सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं होती बल्कि यह सेवा हम अंदर रहते हुए भी कर सकते हैं। इसी सोच के साथ एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राकेश शर्मा ने अपने 50वें जन्मदिन पर पौधारोपण किया। उन्हाेंने नीम, पीपल, बरगद, आम, अमरूद और त्रिवेणी के पौधों को लगाते हुए उनकी संभाल की भी जिम्मेवारी ली। जन्मदिन पर राकेश शर्मा ने 50 पौधों को लगाया जिसमें उनके साथ उनका परिवार और दोस्त भी शामिल हुए।

राकेश शर्मा ने बताया कि वह आर्मी में एयर फोर्स से सेवानिवृत है। देश की सेवा जितनी बाॅर्डर पर जरूरी है उतनी ही देश के अंदर भी है। देश के अंदर सुरक्षा का सबसे पहले रास्ता पर्यावरण है। पर्यावरण वर्तमान समाज को स्वच्छ वायु देने के साथ-साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक है। इसलिए सभी को पर्यावरण बचाव के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे पौधों को लगया है जो कि सदियों तक लोगों को हवा के साथ छाया और पशु-पक्षियों को भोजन देते रहेंगे।

15 सालों में लगा चुका हूं आठ हजार पौधे

राकेश शर्मा ने बताया कि वह खुद के जन्मदिन के अलावा अपने परिवार और दोस्तों के जन्मदिन पर भी पौधे लगाते हैं। उन्होंने कहा कि आर्मी से सेवानिवृत होने के बाद लगातार इस काम को कर रहा हूं और अब तक करीब आठ हजार से ज्यादा पौधे ट्राइसिटी में लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर पौधा लगाने से जो संतुष्टि इंसान को मिलती है वह किसी दूसरी तरह की पार्टी या फिर अन्य काम तें नहीं मिलती है। इसलिए सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।

chat bot
आपका साथी