चंडीगढ़ अर्बन टू के उप प्रधान राजवीर सिंह दहिया बने कांग्रेस गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष

राजवीर सिंह दहिया पिछले लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अनेकों सामाजिक कार्य में अपना विशेष योगदान देते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:02 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 01:01 PM (IST)
चंडीगढ़ अर्बन टू के उप प्रधान राजवीर सिंह दहिया बने कांग्रेस गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष
राजवीर सिंह दहिया को चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ अर्बन टू के उप प्रधान राजवीर सिंह दहिया को कांग्रेस गांधी सेना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  राजवीर सिंह दहिया की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा कांग्रेस गांधी सेना के नेशनल प्रेसिडेंट लोकेश कुमार मीणा ने की। राजवीर सिंह दहिया को चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा की जिम्मेवारी सौंपी गई है।  गौरतलब है कि राजवीर सिंह दहिया पिछले लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अनेकों सामाजिक कार्य में अपना विशेष योगदान देते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी।

राजवीर सिंह दहिया ने बताया कि आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है व उनमें जो विश्वास जताया है, वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अपनी नई टीम का गठन करेंगे।

राजवीर सिंह दहिया ने बताया कि कांग्रेस गांधी सेना का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना व उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके अलावा उनका मुख्य उद्देश्य यह भी रहेगा कि वह यूथ वर्ग को अधिक से अधिक राष्ट्र सेवा व सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि हर युवा पीढ़ी के मन में समाज व राष्ट्र के लिए सेवा की भावना जागृत हो और एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।

chat bot
आपका साथी