चंडीगढ़ आढ़ती एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बनें राजू, बोले- मंडी को सेक्टर-39 में करवाएंगे शिफ्ट

चंडीगढ़ सब्जी मंडी एसोसिएशन का बृज मोहन (राजू) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। राजू का कहना है कि उनका सबसे पहला प्रयास सेक्टर 26 मंडी को सेक्टर 39 में शिफ्ट करवाने का रहेगा। राजू इस समय पंचकूला की मंडी के भी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:13 AM (IST)
चंडीगढ़ आढ़ती एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बनें राजू, बोले- मंडी को सेक्टर-39 में करवाएंगे शिफ्ट
चंडीगढ़ आढ़ती एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बनें बृज मोहन राजू।

चंडीगढ़, जेएनएन।  चंडीगढ़ सेक्टर-26 की सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह बबला के नेतृत्व में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से बृज मोहन बूगड़ा (राजू) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनते ही राजू ने कहा कि अब सेक्टर-26 से मंडी शिफ्ट करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संघर्ष शुरू किया जाएगा।

राजू इस समय पंचकूला की मंडी के भी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वर्तमान प्रधान दिग्विजय कपूर अपनी घरेलू कारणों के चलते पूरा समय एसोसिएशन को नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए चुनाव तक बृज मोहन बूगड़ा (राजू) एसोसिएशन का कार्यभार देखेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के चेयरमैन बलबीर सिंह ने दी है।

बृह मोहन का कहना है कि सेक्टर-39 में मंडी शिफ्ट के लिए प्रशासन पर पॉलिसी बनाने का दबाव बनाया जाएगा। पिछले 15 साल से मंडी शिफ्ट करने की बात की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई प्रयास नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस संबंध में ट्वीट किया है। इस समय सेक्टर-26 मंडी का बुरा हाल है यहां पर प्रशासन चाहते हुए कोरोना गाइडलाइंस का ठीक से पालना नहीं करवा पा रहा है।

पिछले साल इसी कारण मंडी को सेक्टर-17 बस स्टैंड में शिफ्ट किया गया था। प्रशासन की ओर से सेक्टर-39 में करोड़ों रुपये खर्च करके नई मंडी का निर्माण किया गया है। लेकिन आढ़तियों को शिफ्ट करने की योजना आज तक नहीं बनी है। आढ़तियों का कहना है कि इंफ्रास्ट्रचर बनाने के बाद आढ़तियों को शिफ्ट किया जाए। राजू अभी तक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे और वह सांसद किरण खेर के भी करीबी रहे हैं। राजू का कहना है कि नई कार्यकारिणी का गठन भी जल्द किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी