Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जीरकपुर में सड़कें लबालब, लगा लंबा जाम

Chandigarh Weather Forecast शहर में मौसम का मिजाज बदला है। चंडीगढ़ में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और 10 बजे के करीब बरसना भी शुरू हुए। शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है। बारिश के चलते शहर का मौसम सुहावना हो गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 11:23 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जीरकपुर में सड़कें लबालब, लगा लंबा जाम
जीरकपुर में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: शहर में मौसम का मिजाज बदला है। चंडीगढ़ में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और 10 बजे के करीब बरसना भी शुरू हुए। शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है। बारिश के चलते शहर का मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि अभी कुछ बारिश रुक गई है और कुछ इलाकों में बुंदाबांदी जारी है। चंडीगढ़ के साथ मोहाली और जीरकपुर में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई है। जीरकपुर की सड़कों पर पानी भरा गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालक सड़कों पर पानी भर जाने से खासे परेशान हैं। जीरकपुर प्लाईओवर के पास जाम की स्थिति बन गई है। वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

पिछले दो दिन से आसमान में बादल मंडरा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। ऐसे में आज हुई बारिश की वजह से माैसम तो खुशनुमा हो गया है। बारिश के चलते तापमान भी लुढ़का है और गर्मी और उमस से लोगों को निजात मिली है।

जीरकपुर में बारिश के बाद लगा जाम और सड़कों पर भरा पानी।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह हुई बारिश से आवाजाही में भी काफी परेशानी हुई। हालांकि शनिवार होने की वजह से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक ओर दिनों के मुकाबलें कम रहा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान कम होकर 28 डिग्री पहुंच गया है। विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में आगामी 24 घटों बारिश का अलर्ट है।

मानसून सीजन के बचे केवल 13 दिन

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन के अब मात्र 13 दिन बचे हैं और अभी सामान्य के मुकाबले 60 फीसदी बारिश ही हुई है। इस बार मॉनसून तय समय (28 जून ऑफिशियल डेट) से 15 दिन पहले 13 जून काे ही आ गया।लेकिन अगले ही दिन मानसून कमजोर पड़ गया था।मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर की जाए तो तीन सितंबर तक 711.2 एमएम बारिश को सामान्य माना जाएगा, लेकिन अभी तक 427.2 एमएम बारिश ही हुई जो 284 एमएम कम है।विभाग के अनुसार अगस्त को मानसून का पीक माना जाता है लेकिन इस माह में भी सिर्फ 160.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 44 फीसदी कम है। 

यह रहेगा मौसम 

आज दिनभर बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। रविवार को भी बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। सोमवार को बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं, जिसके चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

chat bot
आपका साथी