सरकारी इमारत पर भाजपा का बैनर, कांग्रेस ने किया विरोध

डड्डूमाजरा में वीरवार को डिस्पेंसरी के बाहर भाजपा की ओर से लगाए गए बैनर को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जमकर हुई नोकझोंक।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:50 AM (IST)
सरकारी इमारत पर भाजपा का बैनर, कांग्रेस ने किया विरोध
सरकारी इमारत पर भाजपा का बैनर, कांग्रेस ने किया विरोध

जासं, चंडीगढ़ : डड्डूमाजरा में वीरवार को डिस्पेंसरी के बाहर भाजपा की ओर से लगाए गए बैनर को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जमकर हुई नोकझोंक। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस मौके पर पूर्व मेयर राजेश कालिया ने अपशब्द कहे।

भाजपा की ओर से वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसी के तहत मलोया में भी पिछले दिनों कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान यहां भाजपा का बैनर लगाया गया, जिसे प्रतियोगिता के बाद भी हटाया नहीं गया। एक बैनर सरकारी स्कूल और डिस्पेंसरी की दीवार पर लगाया गया है। जबकि सरकारी इमारतों पर इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रमों के बैनर नहीं लगाए जा सकते। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरमेल केसरी का कहना है कि सरकारी इमारतों का भाजपा की ओर से दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस समय नगर निगम की ओर से पूरे शहर में अवैध फ्लैक्स बोर्ड हटाए जा रहे हैं और शहर के व्यापारियों को नोटिस भी दिया जा रहा है। उनका कहना है कि इसके विपरीत भाजपा नेता अपने कार्यक्रमों को लेकर सरकारी इमारतों पर पार्टी के बैनर लगा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम को भाजपा पर भी जुर्माना लगाना चाहिए।

शहर में विज्ञापन कंट्रोल एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग और बैनर लगाने की मंजूरी नहीं है। ऐसा होने पर नगर निगम की ओर से जुर्माने का भी नोटिस भेजा जाता है। डड्डूमाजरा में हुए हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने विवाद का वीडियो बनाया। पूर्व मेयर राजेश कालिया ने कहा कि बैनर वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में लगाया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इसे बेवजह तूल दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी