पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी का पत्नी के साथ विवाद खत्म, महिला आयोग मोहाली में दोनों के बीच हुआ समझौता

पंजाब के गायक लेहंबर हुसैनपुरी (Punjabi Singer Lehmber Hussainpuri) का पत्नी के साथ विवाद अब लगभग खत्म हो गया है। सोमवार को लेहंबर हुसैनपुरी और उनकी पत्नी मोहाली स्थित महिला आयोग में पेश होने पहुंचे थे। जहां दोनों की काउंसिलिंग के बाद उनके बीच समझौता करवाया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 04:35 PM (IST)
पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी का पत्नी के साथ विवाद खत्म, महिला आयोग मोहाली में दोनों के बीच हुआ समझौता
मोहाली महिला आयोग पहुंचे लेहंबर हुसैनपुरी और उनकी पत्नी और उनकी परिवार वाले।

मोहाली, [रोहित कुमार]। पंजाब के गायक लेहंबर हुसैनपुरी (Punjabi Singer Lehmber Hussainpuri) का पत्नी के साथ विवाद अब लगभग खत्म हो गया है। सोमवार को लेहंबर हुसैनपुरी और उनकी पत्नी मोहाली स्थित महिला आयोग में पेश होने पहुंचे थे। जहां दोनों की काउंसिलिंग के बाद उनके बीच समझौता करवाया गया है।

पत्नी से हुए विवाद के मामले में पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी का पूरा परिवार महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के समक्ष पेश हुआ। आयोग ने लेहंबर हुसैनपुरी के बच्चों से पूछा किया क्या पापा मारते हैं। बच्चों ने किसी भी तरह की मारपीट से इंकार किया। करीब दो घंटे चली काउंसलिंग के बाद लेहंबर हुसैनपुरी व उनकी पत्नी के बीच समझौता हो गया। दोनों पति-पत्नी ने आयोग में एक-दूसरे के गले में हार डाले। हालांकि हुसैनपुरी की सालियां इस समझौते से खुश नहीं दिखी। मामले में पुलिस के पास जाने की बात कहीं। उधर आयोग ने हुसैनपुरी के परिवार में रिश्तेदारों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। दोनों के रिश्तेदारों को पति-पत्नी से दूर रहने के लिए कहा  गया है।

मनीष गुलाटी ने कहा क एक परिवार आज टूटने से बचा है। लड़ाई का मुख्यकारण रिश्तेदार ही थे। हुसैनपुरी को भी समझाया गया कि आज कल ऑनलाइन का जमाना है। बच्चे मोबाइल पर ही सारा काम करते हैं इसलिए बेवजह बातों को तूल न दें। आयोग में एसीपी क्राइम जांलधर को भी बुलाया गया था। फैसला होने के बाद हुसैनपुरी ने कहा कि वे अब संतुष्ट हैं। वे मिलजुल कर रहेंगे। लेकिन सालियों ने कहा कि उनको इंसाफ नहीं मिला है। वे आयोग के फैसले के खिलाफ कुछ नहीं कहेंगी, लेकिन अपनी बात पुलिस के पास जाकर कहेंगी।

ध्यान रहे कि पिछले शुक्रवार को हुसैनपुरी की पत्नी आयोग के समक्ष पेश नहीं हुईं और न ही कोई अपना बयान भेजा। पत्नी की ओर से ये कहा गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। पत्नी की ओर से पुलिस और आयोग को किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। गुलाटी ने कहा कि हुसैनपुरी क पत्नी रिश्तेदारों के बहाकवे में आकर ये सब कर रही थीं। सवाल के जवाब में गुलाटी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा मंत्री चन्नी के बारे में अभी कोई स्टेटमेंट नहीं आई है। वे सिर्फ हुसैनपुरी के बारे में ही बात करेंगी। चन्नी के मामले में जो कोई तथ्य सामने आएंगे तो वे खुद इस का खुलासा करेंगी।

chat bot
आपका साथी