उपलब्धिः बेस्ट यूनिवर्सिटी एजुकेशन रैकिंग-2021 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को देश भर में मिला 40वें रैंक

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (Punjab University Chandigarh) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी को बेस्ट यूनिवर्सिटी एजुकेशन रैंकिंग 2021 में देश भर में 40वां रैंक मिला है। यह रैंक 876 संस्थानों के साथ हुए मुकाबले में पीयू ने हासिल किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:42 PM (IST)
उपलब्धिः बेस्ट यूनिवर्सिटी एजुकेशन रैकिंग-2021 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को देश भर में मिला 40वें रैंक
पंचाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ स्थित स्टूडेंट सेंटर की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (Punjab University Chandigarh) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी को बेस्ट यूनिवर्सिटी एजुकेशन रैंकिंग 2021 में देश भर में 40वां रैंक मिला है। यह रैंक 876 संस्थानों के साथ हुए मुकाबले में पीयू ने हासिल किया है। वहीं एशिया स्तर पर पीयू को 5833 शैक्षणिक संस्थानों में से 821 और विश्व भर के 14,178 शैक्षणिक संस्थानों में 2959वां रैंक हासिल हुआ है। वहीं पंजाब के 34 यूनिवर्सिटी और कॉलेज और शहर के चार कॉलेज की रैकिंग पहला स्थान हासिल किया है।

अप्रैल 2021 में जारी हुई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग भी पंजाब यूनिवर्सिटी को 600 से 800 के ग्रुप में जगह मिली थी। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड एजुकेशन रैकिंग में कर्नाटक के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को पहला, महाराष्ट्र के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी को दूसरा, उत्तर प्रदेश के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी कानपुर को तीसरा स्थान मिला है। शनिवार को जारी हुई पंजाब यूनिवर्सिटी की यह रैकिंग विभिन्न पैरामीटर के आधार पर जारी हुई है।

कैटेगरी -स्थिति

इनरोलमेंट- 17500 पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप- कोई फायदा नहीं हुआ। पंजाब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का इस्तेमाल- पीएचडी होल्डर ने सबसे ज्यादा किया भाषा का इस्तेमाल- हिंदी, पंजाबी और उर्दू  

पब्लिकेशन- 18006

विषय- स्थिति

केमिस्ट्री- 4636 फिजिक्स-3187 बायोलॉजी- 2331 मेट्रियल साइंस- 1567 मेडिसन- 1471 कंप्यूटर साइंस- 879 मैथ-667 आर्ट-60 हिस्ट्री- 44 फिलोस्पी-39

साइटेशन- 557421

वर्ल्ड रैकिंग में साइटेशन की मिली रैकिंग

विषय-     वर्ल्ड रैंक-   साइटेशन

फिजिक्स-  280 -           137876

केमेस्ट्री-    526 -             92097

जिलॉजी-    656 -             6742

बायोलॉजी- 846 -            50650

मेडिसिन-  895 -             3336

हिस्ट्री-      945-             140

chat bot
आपका साथी