चंडीगढ़ में छह दिन से BSNL टावर पर चढ़ा पंजाब का शिक्षक नीचे उतरने को तैयार नहीं, हर कोशिश नाकाम

मंगलवार को सोहन सिंह से बातचीत के लिए सिविल डिफेंस के अधिकारी संजीव कोहली पहुंचे थे। उन्होंने फोन पर सोहन सिंह को खाना खाने की गुजारिश की और नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:29 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:29 AM (IST)
चंडीगढ़ में छह दिन से BSNL टावर पर चढ़ा पंजाब का शिक्षक नीचे उतरने को तैयार नहीं, हर कोशिश नाकाम
टीचर सोहन सिंह को नीचे उतारने के लिए कई बार चंडीगढ़ पुलिस प्रयास कर चुकी है।

चंडीगढ़, आनलाइन डेस्क। चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के सामने BSNL टावर पर पर चढ़ा पंजाब का स्कूल टीचर सोहन सिंह अभी कर नीचे नहीं उतरा है। टीचर को टावर पर चढ़े बुधवार को 6 दिन हो जाएंगे। टीटर सोहन सिंह शनिवार सुबह टावर पर चढ़ा था। हालांकी सोहन सिंह को टावर से नीचे उतारने की कई कोशिशें की जा चुकी हैं जो नाकाम साबित हुई हैं। टीचर नीचे उतरने को तैयार नहीं है। मंगलवार को सोहन सिंह से बातचीत के लिए सिविल डिफेंस के अधिकारी संजीव कोहली पहुंचे थे। उन्होंने फोन पर सोहन सिंह को खाना खाने की गुजारिश की और नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया।

टीचर सोहन सिंह को टावर से नीचे उतारने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ के डीएसपी भी पहुंचे थे और उसे टावर से नीचे उतरने का अनुरोध किया था। इससे पहले रविवार शाम को चंडीगढ़ के एसपी सिटी भी पहुंचे थे। उसने नीचे उतरने से साफ मना कर दिया। उसे कई बार चंडीगढ़ पुलिस उतारने का प्रयास कर चुकी।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल और मजीठिया भी पहुंचे थे मनाने

कांट्रैक्ट टीचर सोहन सिंह शनिवार सुबह ही पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शिक्षक को नीचे उतारने की कोशिश की गई। शिक्षक को टावर से नीचे उतारने के लिए चंडीगढ़ पुलिस कई बार प्रयास कर चुकी। हालांकि वह हर बार अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने या कूदने की धमकी देता है। उसे मनाने के लिए अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल और मजीठिया पहुंचे, लेकिन उसने किसी अधिकारी और नेता की एक नहीं सुनी। पंजाब शिक्षा विभाग के सचिव भी शिक्षक को मनाने पहुंचे और उससे नीचे उतरने का अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। बता दें कि पंजाब में 180 अध्यापकों के निकाले जाने के विरोध में सोहन सिंह नाम यह शिक्षक टावर पर चढ़ गया है। वह बस एक ही बात दोहरा रहा है कि 180 ईटीटी टीचरों की फाइल एफडी से अप्रूव करवाई जाए।

chat bot
आपका साथी