Punjab New CM: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी के घर दोहरी खुशी, बेटे नवनीत का रिश्ता पक्का, शगुन समारोह भी आज

Punjab New CM पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर ईएसआइ अस्पताल में सीनियर मेडिकल आफिसर (एसएमओ) हैं। चन्नी के दो बेटे रमनजीत सिंह और नवजीत सिंह हैं। वहीं चन्नी छोटे भाई मनोहर सिंह खरड़ के सिविल अस्पताल में एसएमओ के पद पर कार्यरत हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:41 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:41 AM (IST)
Punjab New CM: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी के घर दोहरी खुशी, बेटे नवनीत का रिश्ता पक्का, शगुन समारोह भी आज
खरड़ स्थित घर पर पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे नवनीत सिंह के रिश्ते का शगुन समारोह भी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़/मोहाली। Punjab New CM: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में मुख्यमंत्री की शपथ ली। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से परिवार में इस समय दोहरी खुशी है। क्योंकि रविवार को चन्नी के मुख्यमंत्री घोषित किया गया तो इसी दिन उनके बेटे  नवजीत सिंह का रिश्ता भी पक्का हुआ। ऐसे में पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर में आज दोहरी खुशी का माहौल है। आज उनका शपथ ग्रहण समारोह और उनके बेटे का नवनीत सिंह के रिश्ते का शगुन समारोह भी है। चरणजीत सिंह चन्नी का घर खरड़-लांडरा रोड पर स्थित गुरुद्वारा अकाल साहिब के पास है। वहां उनका पूरा परिवार रहता है। हालांकि अभी चन्नी के शपथ समारोह में पूरा परिवार मौजूद है।

चन्नी की पत्नी डॉ. कमलप्रीत कौर ने बताया कि रविवार को बेटे नवी (नवजीत सिंह) का रिश्ता पक्का होने की चिट्ठी उ️नके ससुराल वालों से मिली। हमारी बहू हमारे लिए बहुत भाग्यशाली साबित हुई। उ️सके परिवार से रिश्ता जुड़ते ही हमें इतनी बड़ी खुशी मिली। यह सब वाहेगुरु की मेहर है। आगे भी सब ठीक होगा।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर ईएसआइ अस्पताल में सीनियर मेडिकल आफिसर (एसएमओ) हैं। चन्नी के दो बेटे रमनजीत सिंह और नवजीत सिंह हैं। वहीं, चन्नी छोटे भाई मनोहर सिंह खरड़ के सिविल अस्पताल में एसएमओ के पद पर कार्यरत हैं। चन्नी के एक भाई सुखवंत सिंह ने हाल ही में खरड़ नगर परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। एक भाई मनमोहन सिंह कुछ समय पहले ही स्थानीय निकाय विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं।  लोगों को भरोसा है कि चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद खरड़ का विकास होगा।

रविवार शाम के वक्त जैसे ही पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा होते ही उ️नके खरड़ (मोहाली) स्थित आवास पर रिश्तेदारों और समर्थकों जुटने लगे और बधाइयों का तांता शुरू हो गया। हालांकि उस दौरान चन्नी का परिवार चंडीगढ़ पहुंच गया था। उ️नके समर्थक खरड़ स्थित चन्नी के घर के बाहर जमा हो गए। समर्थकों ने लड्डू बांटे और जश्न मनाया।

chat bot
आपका साथी