पंजाब ने हटाई पाबंदी, चंडीगढ़ में दो घंटे पटाखों के लिए मांगी मंजूरी, प्रशासन छूट देने के मूड़ में नहीं

क्रैकर डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि पंजाब के सभी रूल्स और नोटिफिकेशन चंडीगढ़ में लागू होती हैं तो यह नोटिफिकेशन भी लागू होनी चाहिए। चंडीगढ़ के क्रैकर डीलर्स के रोजगार को भी खत्म होने से बचाना चाहिए।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:58 PM (IST)
पंजाब ने हटाई पाबंदी, चंडीगढ़ में दो घंटे पटाखों के लिए मांगी मंजूरी, प्रशासन छूट देने के मूड़ में नहीं
एडवाइजर धर्म पाल ने अभी क्रैकर्स डीलर्स से मिलने से इन्कार कर दिया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पटाखों पर पाबंदी हटा दी है। पंजाब सरकार ने दीपावली पर दो घंटे पटाखे जलाने की मंजूरी दी है। पंजाब की तर्ज पर ही चंडीगढ़ में भी पटाखों की मंजूरी मांगी जा रही है। पंजाब ने तीन दिन पटाखे बेचने और दीपावली पर दो घंटे रात को आठ से दस बजे तक जलाने की मंजूरी दी है। केवल ग्रीन क्रैकर्स को ही मंजूरी दी गई है।

चंडीगढ़ के क्रैकर डीलर्स भी पंजाब की तर्ज पर मंजूरी मांग रहे हैं। क्रैकर डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि पंजाब के सभी रूल्स और नोटिफिकेशन चंडीगढ़ में लागू होती हैं तो यह नोटिफिकेशन भी लागू होनी चाहिए। चंडीगढ़ के क्रैकर डीलर्स के रोजगार को भी खत्म होने से बचाना चाहिए।

बता दें कि यूटी प्रशासन ने दशहरे से पहले ही चंडीगढ़ में पटाखों के जलाने और बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी थी। भाजपा नेता से लेकर क्रैकर डीलर इस पाबंदी को हटाने की मांग कर रहे हैं। पंजाब की तर्ज पर ही दो घंटों के लिए मंजूरी मांग रहे हैं। वहीं, दशहरा पर भी प्रशासन ने पटाखे जलाने पर रोक लगा दी थी।

हालांकि बता दें कि यूटी प्रशासन पाबंदी नहीं हटाने का मन बना चुका है। इसलिए कई बार संपर्क करने के बाद भी प्रशासन के अधिकारी डीलर्स को समय नहीं दे रहे हैं। एडवाइजर धर्म पाल ने अभी डीलर्स से मिलने से इन्कार कर दिया है। हालांकि भाजपा नेता अभी भी प्रयास कर रहे हैं कि किसी तरह से चंडीगढ़ में भी पटाखों को मंजूरी मिले। पंजाब की तर्ज पर ही दो घंटे के लिए मंजूरी मिल जाए इस जुगत में लगे हैं। वहीं एसोसिएशन ने भी प्रशासक से मिलने का समय मांगा है। उनका कहना है कि एक बार उनकी बात तो सुनी जाए इतना समय तो उन्हें मिलना ही चाहिए।

chat bot
आपका साथी