Fight against Coronavirus: पंजाब कैटेगरी चार में, 14 के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन

पंजाब में कोरोना के खिलाफ जंग के मद्देनजर कर्फ्यू या लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी जारी रहने की संभावना है। लॉकडाउन से छूट के मामले में पंजाब कैटेगरी चार में है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 07:05 AM (IST)
Fight against Coronavirus: पंजाब कैटेगरी चार में, 14 के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन
Fight against Coronavirus: पंजाब कैटेगरी चार में, 14 के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन

चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 14 अप्रैल के बाद राज्‍य में धीरे-धीरे कर्फ्यू में छूट देने का विचार कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री टास्क फोर्स बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन में छूट देने को लेकर जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उससे पंजाब सरकार की कोशिशों को झटका लग सकता है। पंजाब को कोरोना के मद्देनजर कैटेगरी चार यानि सबसे गंभीर राज्‍यों की श्रेणी रखा गया है।

केंद्र की प्रस्तावित कैटेगरी से लग सकता है झटका, सबसे गंभीर स्थिति वाले राज्‍यों को रखा गया

केंद्र ने लॉकडाउन में छूट के लिए चार श्रेणियां बनाई हैं। सबसे गंभीर स्थिति वाले राज्‍यों को कैटेगरी चार में रखा गया है। पंजाब के लिए चिंताजनक बात यह है कि वह कैटेगिरी चार में आता है। एसी स्थिति में पंजाब को लाॅक डाउन में छूट मिलने की संभावना नहीं होगी। यानी लॉकडाउन पहले की तरह लागू रहेगा। जरूरी सामान के अलावा सारी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

क्या है कैटेगरी चार

कोरोना के मौजूदा 50 से अधिक केस वाले राज्‍य को इसमें रखा गया है। यानी ये राज्‍य गंभीर स्थिति में हैं।

-10 लाख की आबादी पर 2 से अधिक केस।

-40 फीसद से अधिक जिले कोरोना वायरस प्रभावित।

परेशानी: 22 में से 16 जिले चपेट में

पंजाब के 22 में से 16 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। औसत 66 फीसद। पंजाब में 109 पाजिटिव केस आ चुके है। 10 लाख की आबादी पर यह औसत 3.5 फीसद बनता है।

राहत: चार जिलों में सिर्फ एक-एक केस

चार जिलों में मात्र एक-एक ही कोरोना पाजिटिव केस है। इनमें पटियाला, बरनाला, मुक्तसर और कपूरथला शामिल हैं।

हॉटस्पॉट बना मोहाली

साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) ने पंजाब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के जिले में अभी तक 36 केस सामने आ चुके है। यह पूरे पंजाब में सबसे अधिक है। इसमें से एक की मौत और हो चुकी है, जबकि पांच मरीज ठीक हो चुके हैं।

नवांशहर ने रोका संक्रमण

पंजाब के सबसे 'यादा प्रभावित रहे शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में स्थिति अब कंट्रोल में है। कई दिनों से यहां पर नए मरीज सामने नहीं आए है। जबकि 19 पाजिटिव केस में से एक की मौत और आठ लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कोरोना से नौवीं मौत व पांच संदिग्‍धों ने भी तोड़ा दम, 16 और पॉजिटिव मरीज मिले

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: हुड्डा शासन में नियुक्‍त 1983 PTI शिक्षकों की नौकरी जानी तय, अब जल्‍द होगी नई भर्ती

यह भी पढ़ें: मौलाना साद के हरियाणा में छिपे होने के संकेत मिले, अनिल विज ने कहा- दो दिन में पकड़ लेंगे

chat bot
आपका साथी