मोहाली के विकास लिए सेहत मंत्री ने सुख सरकारिया से मांगे 50 करोड़, शहर की दो खोखा मार्केट में बनेंगी दुकानें

पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू प्रदेश के माल जल स्त्रोत व खनन विभाग मंत्री सुख सरकारिया के साथ मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने मोहाली के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये फंड मुहैया करवाने की मांग की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:30 PM (IST)
मोहाली के विकास लिए सेहत मंत्री ने सुख सरकारिया से मांगे 50 करोड़, शहर की दो खोखा मार्केट में बनेंगी दुकानें
पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री सुख सरकारिया की फाइल फोटो।

मोहाली, जेएनएन। पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री सुख सरकारिया से मोहाली शहर के विकास के लिए पचास करोड़ रुपये के फंड मुहैया करवाने के लिए कहा है। इस राशि से सेक्टर-76 से 80, विकास के काम व पार्कों का रख रखाव पर खर्च किया जाएगा। इसके साथ सेहत मंत्री ने शहर की दो खोखा मार्केटों को पक्का करके दुकानें अलॉट करने की मांग की है।

सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने प्रदेश के माल, जल स्त्रोत व खनन विभाग मंत्री सुख सरकारिया के साथ मुलाकात की। सेहत मंत्री ने सरकारिया का शहर के विकास के लिए सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों की ओर से शहर के विकास के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) और नगर निगम के आपसी तालमेल के साथ काम करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान सचिव हाउसिंग सर्बजीत सिंह, मुख्य प्रशासक गमाडा प्रदीप कुमार, कमिश्नर नगर निगम कमल गर्ग, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी मौजूद थे। सभी अधिकारियों, मंत्रियों व निगम के नुमाइंदों ने शहर के विकास के लिए रोडमैप बनाने पर चर्चा की।

बता दें कि इससे पहले गमाडा की ओर से शहर के पार्कों व अन्य विकास कार्यों के लिए निगम को क्रमवार 25 करोड़ और 9 करोड़ रुपये की राशि मुहैया करवाई जा चुकी है। गमाडा की ओर से ये राशि एक समझौते के तहत निगम को मुहैया करवाई जाती है। गमाडा की ओर से मुहैया करवाई जाने वाली राशि से मोहाली शहर का विकास किया जाता है। सेहत मंत्री ने हाउसिंग मंत्री को कहा कि निगम के अधीन आते सेक्टर 76 से 80 के बहुत से विकास के काम अधूरे हैं। जोकि गमाडा की ओर से पूरे करवा कर दिए जाने हैं।

इस तरह मोहाली के सभी पार्क भी गमाडा से निगम के अधीन लिए गए हैं। जिनके रख रखाव का खर्च गमाडा ने ही देना है। इसलिए फंड की सख्त जरूरत है। जल्द से जल्द इस राशि को जारी करवाया जाए। ताकि विकास के काम शुरू हो सकें। हाउसिंग मंत्री ने सेहत मंत्री व मेयर को विश्वास दिलाया कि जल्द ही राशि जारी कर दी जाएगी। निगम कमिश्नर को शहर के विकास के लिए प्रस्ताव लेकर आने को कहा गया ताकि उस हिसाब से फंड जारी किए जा सके। शहर की गुरु नानक मार्केट व शहीद भगत सिंह मार्केट को पक्का करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी