चंडीगढ़ में पंजाब गवर्नमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप, 100 से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

पंजाब गवर्नमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 39सी की ओर से कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और सभी आए लोगों को रिफ्रेशमेंट के रूप में लस्सी जूस और सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:36 PM (IST)
चंडीगढ़ में पंजाब गवर्नमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप, 100 से अधिक लोगों ने लगवाया टीका
वैक्सीनेशन कैंप में टीका लगवाते हुए लोग।

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब गवर्नमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 39सी की ओर से कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सेक्टर 39सी के गुरुद्वारा साहिब में लगाया गया। कैंप में 100 से भी अधिक लोगों ने टीका लगवाया। कैंप में न केवल आम जनता बल्कि सीटीयू और पुलिस के कई कर्मचारियों ने वैक्सीन लगाई। कैंप में फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और सभी आए लोगों को रिफ्रेशमेंट के रूप में लस्सी, जूस और सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। चलने में असक्षम लोगों को गाड़ियों में ही टीका लगाया गया। एरिया पार्षद गुरबक्श रावत ने कैंप आयोजन करने पर एसोसिएशन की सराहना की।

पार्षद रावत ने कहा कि यह समय लोगों की मदद करने का है। कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शहर में 18 और 45 वर्ष से उपर के लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए। ताकि शहरवासियों को कोरोना से बचाया जा सके।इस दौरान पार्षद ने वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों से बात करके उनका मनोबल ऊंचा किया।

गुरबक्स रावत ने शहरवासियों से अपील की कि वो कोविड नियमों का पालन करें। वैक्सीनेशन लगवाने के बाद हमारी जिम्मेवारी ओर ज्यादा बढ़ जाती है। उसके अलावा एंटी बॉडी को काम करने में करीब दो सप्ताह का वक्त लगता है। ऐसे में हमें अपने खान-पान का ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जो वो खाएंगे उनकी सेहत पर उसका बहुत असर पड़ेगा। लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा अपने चेहरे को मास्क से ढक कर रखे। बिना वजह घर से बाहर न निकले और समय समय पर अपने घर को डिसइंफेक्ट करते हुए। इन छोटी छोटी सावधानियों को अपना कर लोगों कोरोना संक्रमण से बच सकते है। उसके अलावा उन्होंने जो कोरोना मरीज ठीक हो गए है, उनसे प्लाजमा डोनेट करने की अपील की।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी