छतबीड़ जू आम लोगों के लिए खुला, उद्घाटन करते साधू सिंह धर्मसोत बोले- हर कोई चाहता है दूर हों सिद्धू और कैप्टन के मतभेद

चिड़ियाघर में आने वाले लोगों को कोविड गाइडलाइन की पालना करनी होगी। ध्यान रहे कि कोविड की दूसरी लहर के चलते छतबीड़ चिड़ियाघर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। अभी भी यहां लॉयन सफारी डियर सफारी व कुछ अन्य केंद्र आम पब्लिक के लिए बंद रहेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 02:29 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 02:29 PM (IST)
छतबीड़ जू आम लोगों के लिए खुला, उद्घाटन करते साधू सिंह धर्मसोत बोले- हर कोई चाहता है दूर हों सिद्धू और कैप्टन के मतभेद
पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने मंगलवार को छतबीड़ जू जनता के लिए खोल दिया। जागरण

जागरण संवाददाता, मोहाली (डेराबस्सी)। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष कांग्रेस हाइकमान ने बनाया है। ऐसे में, हर पार्टी वर्कर सिद्धू के साथ है। सिद्धू और और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जो मतभेद हैं, वे जल्द दूर हो जाएंगे। हर कोई चाहता है कि दोनों के बीच जो चल रहा है, वह खत्म हो जाए। सिद्धू के प्रधान बना दिया गया है अब हम सभी मिलकर साथ चलेंगे। आने वाले 2022 के चुनाव जीतेंगे। पंजाब के वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने छतबीड़ चिड़ियागर 82 दिन बाद दोबारा खोले जाने के मौके पर जीरकपुर के गांव छत में ये बात कहीं।

हालांकि चिड़ियाघर में आने वाले लोगों को कोविड गाइडलाइन की पालना करनी होगी। ध्यान रहे कि कोविड की दूसरी लहर के चलते छतबीड़ चिड़ियाघर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। अभी भी यहां लॉयन सफारी, डियर सफारी व कुछ अन्य केंद्र आम पब्लिक के लिए बंद रहेंगे। कोविड की पहली लहर के बाद भी छतबीड जून करीब आठ महीने बंद रहा था। हालांकि छतबीड़ चिडियाघर आने वाले लोगों को टिकटों से लेकर अन्य सभी सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। कोविड की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए कोविड नियमों की सख्त तौर पर पालना करवाई जाएगी।

सिद्धू को कमान देने का निर्णय पंजाब के लिए अच्छा

एक सवाल के जवाब में साधू सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से आकर कैप्टन के खिलाफ चुनाव लड़ें। ये चुनौती तो पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को दी थी। साधू सिंह ने कहा कि उनके  बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। साधू सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हर विधायक चाहता है कि पंजाब तरक्की करे। कैप्टन मुख्यमंत्री और सिद्धू को पार्टी की कमान देने का निर्णय पंजाब की भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा।

यह भी पढ़ें - Schools Open in Chandigarh : चंडीगढ़ में स्कूल खुलने से खिले स्टूडेंट्स के चेहरे, आनलाइन के साथ आफलाइन पढ़ाई भी हुई शुरू

chat bot
आपका साथी