पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज में नहीं होगा 15 मार्च को दीक्षा समारोह, कोरोना संक्रमण के कारण लिया फैसला

पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज (पेक) ने 5 मार्च 2021 को पेक की ओर से प्रस्तावित दीक्षा समारोह को स्थागित कर दिया है। 2019-20 सत्र में पेक से विभिन्न डिग्री करने वाले स्टूडेंट्स लंबे समय से दीक्षा समारोह का इंतजार कर रहे थे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:40 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:40 PM (IST)
पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज में नहीं होगा 15 मार्च को दीक्षा समारोह, कोरोना संक्रमण के कारण लिया फैसला
पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज ने दीक्षा समारोह न करने का फैसला किया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज (पेक) से बीटेक, एमटेक और पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर नहीं है। 15 मार्च 2021 को पेक की ओर से प्रस्तावित दीक्षा समारोह को स्थागित कर दिया गया है। कार्यक्रम अब कब होगा इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। 2019-20 सत्र में पेक से विभिन्न डिग्री करने वाले स्टूडेंट्स लंबे समय से दीक्षा समारोह का इंतजार कर रहे थे। पेक प्रशासन पर दीक्षा समारोह आयोजित करने का काफी दबाव था। पेक डायरेक्टर द्वारा स्टूडेंट्स को विकल्प दिया गया कि बिना पेरेंट्स के ही कान्वोकेशन समारोह आयोजित किया जा सकता है।

इसे लेकर सभी स्टूडेंट्स के बीच एक सर्वे भी करवाया गया, जिसमें 75 फीसद स्टूडेंट्स ने पेक के इस फैसले को मान लिया और पेक द्वारा 15 मार्च को कान्वोकेशन भी निर्धारित कर दिया गया। बीते दिनों में पेक प्रशासन द्वारा दीक्षा समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी गई, लेकिन चंडीगढ़ और साथ लगते राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सोमवार को पेक प्रशासन ने एकदम से कान्वोकेशन को स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिए। पेक के इस फैसले से डिग्री लेने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स खासे मायूस हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण अब पेक के फैसले को मानना होगा। पेक प्रशासन द्वारा 600 बीटेक, एमटेक और पीएचडी स्टूडेंट्स को डिग्री और मेडल देने का फैसला लिया था। कान्वोकेशन के लिए एक ही दिन में तीन से चार चरणों में कान्वोकेशन समारोह आयोजित करने की प्लानिंग की गई थी।

देश विदेश से दीक्षा समरोह में आने थे स्टूडेंट्स

पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज से डिग्री करने वाले स्टूडेंट्स देश ही नहीं दुनिया भर की नामी कंपनी में कार्यरत्त हैं। सभी के लिए काॅन्वोकेशन एक खास समारोह होता है। सभी स्टूडेंट्स को परिवार के साथ डिग्री समारोह में आमंत्रित किया जाता है। इस बार भी दीक्षा समारोह में देश ही नहीं कई विदेश से भी स्टूडेंट्स आने की तैयारी में थे। बहुत से स्टूडेंट्स देश भर के दूसरे राज्यों से भी आने थे। लेकिन सभी की उम्मीदों पर कोरोना संक्रमण ने पानी फेर दिया। अधिकारियों के अनुसार अगले काॅन्वोकेशन के लिए 3 से 4 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। कोरोना महामारी से हालात ठीक होने पर ही अब दीक्षा समारोह पर फैसला लिया जाएगा।

पेक में 15 मार्च को प्रस्तावित कान्वोकेशन को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स की सेहत को लेकर कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता। सभी स्टूडेंट्स इस खास दिन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पेक प्रशासनिक कमेटी को काॅन्वोकेशन रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

-प्रोफेसर धीरज सांघी, डायरेक्टर पंजाब इंजीनियिरंग इंजीनियरिंग काॅलेज, चंडीगढ़।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी