पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने धान खरीद को सुगम बनाने के लिए केंद्र से की मदद की अपील

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह धान खरीद को सुगम बनाने में मदद करे। शुक्रवार को केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण सचिव सुधांशु पांडे ने सीएम के साथ मुलाकात की।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:47 PM (IST)
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने धान खरीद को सुगम बनाने के लिए केंद्र से की मदद की अपील
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से बैठक करते केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण सचिव सुधांशु पांडे।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि खरीफ फसल के मार्केटिंग सीजन 2021-22 के लिए नकद कर्ज हद (Cash Credit Limit- CCL) संबंधी राज्य को भारतीय रिजर्व बैंक से तेजी से इजाजत दिलाने में मदद की जाए। खरीफ फसल के आगामी सीजन के बारे में मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण सचिव सुधांशु पांडे के साथ डेढ़ घंटा विस्तृत बातचीत की।

उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय सचिव ने पंजाब की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य भंडारण में गेहूं और धान के दिए जा रहे योगदान के लिए सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सचिव को जानकारी दी कि भविष्य में भी संशोधित नियमों को अंतिम रूप दिए जाने से पहले सभी संबंधित पक्षों जैसे कि पंजाब सरकार, किसान, आढ़तियों और मिलों की जत्थेबंदियों को विश्वास में लिया जाए, क्योंकि एकतरफा ढंग से ज़बरदस्ती थोपे जाने का मतलब पंजाब के लिए धक्का होगा।

मौजूदा सीजन के दौरान धान की भरपूर फसल की उम्मीद जताते हुए चरजीतजीत सिंह चन्नी ने सचिव को बताया कि भारत सरकार की तरफ से 170 लाख मीट्रिक टन की खरीद का लक्ष्य निश्चित किया गया है, लेकिन राज्य के कृषि उत्पादन अनुमानों के अनुसार खरीफ की फसल के मार्केटिंग सीजन 2021 -22 के दौरान 191 लाख मीट्रिक टन धान आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए पुख़्ता प्रबंध पहले ही किए जा रहे हैं। राज्य के गोदामों में जमा अनाज के ढीली आवाजाही पर चिंता जाते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सचिव को कहा कि तत्काल रेलवे अथारिटी के साथ संपर्क करके यह गोदाम खाली करवाए जाएं। बैठक में  मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल, सचिव (वित्त) केएपी सिन्हा के अलावा मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवारी और कमल किशोर यादव तथा सचिव, खाद्य एवं सिविल सप्लाई गुरकीरत किरपाल सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी