PSEB 12th result 2021: पंजाब बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम आज, दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा रिजल्ट

PSEB 12th result 2021 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज जारी हो जाएगा। स्टूडें टपरीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड के आज आर्ट्स कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:17 AM (IST)
PSEB 12th result 2021: पंजाब बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम आज, दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा रिजल्ट
पीएसईबी का 12वीं का परीक्षा परिणाम आज। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, मोहाली। PSEB, Punjab Class 12th Result 2021: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) का 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा इस साल कोविड की दूसरी लहर के कारण नहीं हो सकी थी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का पांचवीं, आठवीं, दसवीं का परीक्षा परिणाम बोर्ड पहले घोषित कर चुका है।

बता दें, गत वर्ष भी कोविड के कारण कई विषयों का पेपर नहीं हो पाया था। बोर्ड ने न्यू असेसमेंट फॉर्मूला के आधार पर रिजल्ट निकाला था। पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे बेस्ट पर्फोर्मिंग विषय के आधार पर तैयार किए गए हैं। दरअसल गत वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चलते मार्च में होने वाली कई परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण पेपर नहीं हो पाए थे। 

गत वर्ष पंजाब बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम 90.98% रहा, जो वर्ष 2019 के मुकाबले 4 फीसद ज्यादा था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा। वहीं, ग्रामीण बच्चे शहरी बच्चों पर भारी पड़े। पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में कोई मेरिट नहीं बनाई। बोर्ड ने सीधे परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट pseb.ac.in पर डाला। इस वर्ष भी परीक्षा न होने के कारण मेरिट बनने की संभावना कम है। परीक्षा परिणाम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर देखा जा सकता है। पंजाब बोर्ड की आज आर्ट्स कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएं। इस वेबसाइट को खोलने के बाद आपको PSEB Class 12th Result 2021 के लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। इसके बाद जो भी जानकारी मांगी जाए उसे भरें।  अंत में सबमिट का बटन होगा। इसे दबाएं। आपका परिणाम आपके सामने होगा। इसका आप प्रिंट भी ले सकते हैं। 
chat bot
आपका साथी