पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए पंजाब के 38 IAS व 16 IPS पर्यवेक्षक नियुक्त

केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए पंजाब के 38 आइएएस व 16 आइपीएस अधिकारियों को चुनाव आब्जर्वर नियुक्त किया है। यह जानकारी पंजाब के सीईओ डा. एस करुणा राजू ने दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:31 PM (IST)
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए पंजाब के 38 IAS व 16 IPS पर्यवेक्षक नियुक्त
पंजाब के आइएएस व आइपीएस पांच राज्यों के लिए आब्जर्वर नियुक्त। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआइ) ने आज पंजाब के 38 IAS अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक और 16 IPS अधिकारियों को पांंच राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश पुुुुडुचेरी में होने वाले चुनावों के लिए पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब (सीईओ) डा. एस करुणा राजू ने कहा कि ईसीआइ इस संबंध में वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 मार्च 2021 को पर्यवेक्षकों की एक संक्षिप्त बैठक आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें: आई लाइनर या मसकारे के छोटे से निशान से सुलझेगी अपराधों की गुत्थी, पीयू चंडीगढ़ के शोध ट्रायल में 95 फीसद नतीजे सही

उन्होंने बताया कि IAS  विजय कुमार जंजुआ, अनुराग अग्रवाल, सुश्री राजी पी. श्रीवास्तव, सरवजीत सिंह, अनुराग वर्मा, के सिवा प्रसाद, धीरेंद्र कुमार तिवाड़ी, हुसन लाल, सीमा जैन, राज कमल चौधरी, वीरेन्द्र कुमार मीना,  विकास गर्ग, अजोय शर्मा, नीलकंठ एस अवध,  कुमार राहुल, राहुल तिवाड़ी, डा. विजय नामदेव राव ज़ैद, रजत अग्रवाल, मनवेश सिंह सिद्धू,  तनु कश्यप, दलजीत सिंह मांगट, सिबिन चक्यदथ, प्रदीप कुमार अग्रवाल, रवि भगत, मनजीत सिंह बराड़, कंवल प्रीत बराड़, मोहम्मद तय्यब, भूपिंदर सिंह, परवीन कुमार थिंद, अमित कुमार, पुनीत गोयल, मोहम्मद इश्फाक, भूपिंदर पाल सिंह, कुमार सौरभ राज, बी श्रीनिवासन, भूपिंदर सिंह ढढ्ड्,  केशव हिंगोनिया और विनीत कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंच में नहीं पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, बाजवा की उपस्थिति ने सबको चौंकाया 

डा. राजू ने कहा कि IPS बरजिंदर कुमार उप्पल, कुलदीप सिंह, अनीता पुंज, बी चंद्र शेखर, अमरदीप सिंह राय, राम सिंह, जी नागेश्वर राव, गौतम चीमा, एमएफ फारूक़ी, विभू राज, लक्ष्मी कांत यादव, अरुण पाल सिंह, शिव कुमार वर्मा और बाबू लाल मीना को पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Exclusive interview: हरीश रावत ने कई मुद्दों पर की खुलकर बात, कहा- कांग्रेस का एक बड़ा वर्ग राहुल को पार्टी प्रधान बनाने के पक्ष में

यह भी पढ़ें: पंजाब में बंधक बनाकर युवती से नौ माह तक सामूहिक दुष्कर्म, शिअद नेता व तीन पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप

chat bot
आपका साथी