PU Senate Polls: सीनेट चुनाव के अंतिम चरण के लिए वोटिंग, सात राज्यों में 85 हजार मतदाता डालेंगे वोट, नतीजे कल

पंजाब यूनिवर्सिटी की 15 सीटों के लिए आज चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा सहित 7 राज्यों में मतदान हो रहा है। करीब 85 हजार वोटर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब में 33 केंद्रों पर मतदान हो रहा है। चंडीगढ़ के अलावा मोहाली पंचकूला में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:55 AM (IST)
PU Senate Polls: सीनेट चुनाव के अंतिम चरण के लिए वोटिंग, सात राज्यों में 85 हजार मतदाता डालेंगे वोट, नतीजे कल
पीयू सीनेट चुनाव के लिए पंचकूला में मेयर कुलभूषण गोयल पत्नी अंजू गोयल के साथ वोट डालकर निकले।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। पंजाब-चंडीगढ़ सहित देश भर के सात राज्यों के 61 मतदान केंद्रों पर सीनेट गठन के लिए वोटिंग हो रही है। आज मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी और सोमवार को मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके बाद अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पंजाब यूनिवर्सिटी को एक साल के बाद नई सीनेट बॉडी मिल जाएगी।

आज हो रहे मतदान के बाद 18 अक्टूबर यानी सोमवार को दोपहर दो बजे पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के जिम्नेजियम हाल में मतगणना होगी। सीनेट चुनाव के अंतिम चरण के लिए सुबह नौ बजे से मतदान हो रहा है। मतदान पूरा होने के बाद आज देर रात तक मतदान पेटियां पीयू चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी और कल नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पंजाब यूनिवर्सिटी की 15 सीटों के लिए आज चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा सहित 7 राज्यों में मतदान हो रहा है। करीब 85 हजार वोटर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब में 33 केंद्रों पर मतदान हो रहा है। 26 सितंबर को पहले चरण में सिर्फ 14.66 फ़ीसद मतदान हुआ था। मोहाली, पंचकूला में भी मतदान केंद्र बनाए गए है।

सीनेट बाडी में अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं। इसमें विभिन्न विभाग प्रमुख के अलावा चांसलर उपराष्ट्रपति द्वारा नामिनेट 35 सदस्य होते शामिल होते हैं। रजिस्ट्रार और पीयू वीसी के नेतृत्व में सीनेट की बैठक होती है, जिसमें सिंडीकेट कमेटी द्वारा पारित किए गए मुद्दों पर चर्चा होती है और सीनेट में मजूंरी मिलने के बाद उसे पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे मान्यता प्राप्त कालेज और रीजनल सेंटर्स में लागू होती है। अंतिम चरण में इस बार ग्रेजुएट कांस्टीट्यएंसी का मतदान हो रहा है। इस कांस्टीट्यएंसी में 15 सदस्यों का चयन होगा। इस मतदान और चुनाव में पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हुआ कोई भी पूर्व स्टूडेंट भाग लेता है और सीनेट बाडी का हिस्सा बनता है।

वीसी और कांग्रेस गुट का चलता है दबदबा

पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट शुरू से ही दो गुटों में बंटा हुआ है। एक गुट को वाइस चांसलर का नाम दिया जाता है जबकि दूसरा गुट कांग्रेस समर्थित गोयल गुट के नाम से जाना जाता है। ग्रेजुएट कांस्टीट्यएंसी में दोनों गुटों के नाम पर सबसे ज्यादा गहमागहमी हाेती है, क्योंकि इसमें पीयू से ग्रेजुएशन पासआउट हर स्टूडेंट भागीदार होता है।

chat bot
आपका साथी