पीयू सीनेट की 15 सीटों के लिए पांच राज्यों में वोटिग आज

पंजाब यूनिवर्सिटी की नई सीनेट में दबदबा बनाने लिए बीजेपी और गोयल ग्रुप के बाद अब अंतिम मौका है। पीयू सीनेट की 68 सीटों का रिजल्ट घोषित हो चुका है जिसमें दोनों ही ग्रुप के बीच अभी तक कांटे की टक्कर चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:38 AM (IST)
पीयू सीनेट की 15 सीटों के लिए पांच राज्यों में वोटिग आज
पीयू सीनेट की 15 सीटों के लिए पांच राज्यों में वोटिग आज

डा.सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़

पंजाब यूनिवर्सिटी की नई सीनेट में दबदबा बनाने लिए बीजेपी और गोयल ग्रुप के बाद अब अंतिम मौका है। पीयू सीनेट की 68 सीटों का रिजल्ट घोषित हो चुका है, जिसमें दोनों ही ग्रुप के बीच अभी तक कांटे की टक्कर चल रही है। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों पर जीत ही पीयू सीनेट में किसका दबदबा होगा यह तय करेगी। रविवार को इन सीटों के लिए पांच राज्यों में मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीयू सीनेट इतिहास का यह सबसे विवादित चुनाव कहा जा सकता है, जिसे पूरा होने में डेढ़ वर्ष का समय और पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के दंगल में 41 उम्मीदवार जोर लगा रहे हैं। आज चंडीगढ़ के 32 मतदान केंद्रों के साथ ही पंजाब,हरियाणा,दिल्ली और हिमाचल में 211 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। पहली बार ग्रेजुएट चुनाव सोशल मीडिया के प्रचार के दम पर लड़ा जा रहा है। पीयू सीनेट के लिए उम्मीदवार विधायक की तरह जीत के लिए पूरा जोर लगाते हैं। महिला उम्मीदवार भी देंगी कड़ी चुनौती

ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से महिलाओं की भागेदारी अब बढ़ने लगी है। इस बार भी तीन चार महिलाएं मैदान में हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर मनिदर कौर जीत की दावेदार हैं। उधर, पीयू के आइसीएसएसआर सेंटर से रिटायर अवतार सिंह भी इस बार बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। पीयू स्टूडेंट और टीचर्स का बड़ा वोट बैंक हैं। संदीप कुमार बंदलिस तीसरी बार सीनेट में एंट्री के लिए चुनावी मैदान में हैं। पीयू में स्टूडेंट काउंसिल प्रेसिडेंट रहे सोपू नेता भूपेंदर सिंह बाठ भी विरोधियों को कड़ी टक्कर देकर सीनेट में आने की कोशिश में हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर दिलराज सिंह और सागर कुमार खुराना भी ग्रेजुएट क्षेत्र से जीत के लिए जुटे हैं। पहले चरण में दो लाख 86 हजार वोटर करेंगे वोट

ग्रेजुएट चुनाव दो फेज में होगा ऐसे में रविवार को 211 मतदान केंद्रों पर दो लाख 86 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। सभी सेंटर पर मतदान की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। 750 कर्मचारियों की चुनाव में पांच राज्यों में ड्यूटी लगाई गई है। 40 आब्जर्वर पूरे चुनाव पर नजर रखने के लिए तैनात किए गए हैं। कैंपस में चुनाव हेल्पलाइन सेल बनाया गया है। मतदान के तुरंत बाद मत पेटियों को पीयू के जिम्नेजियम हॉल में बनाए स्ट्रॉग रूम में पहुंचाया जाएगा। अगले चरण के मतदान के बाद ही गिनती का काम शुरू होगा। पीयू सिक्योरिटी और चंडीगढ़ पुलिस 24 घंटे मतदान पेटियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। -कुल सीटें -15

-उम्मीदवार -41

-पहले चरण में वोटर-2 लाख 86 हजार

-कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात-750

- कुल मतदान केंद्र -211

- मतदान का समय- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सीनेट चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। 211 मतदान केंद्रों पर पहले चरण में मतदान होगा। पूरे चुनाव प्रोसेस की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उत्तराखंड और राजस्थान में अगले फेज में मतदान करवाया जाएगा।

- विक्रम नैयर, रजिस्ट्रार कम रिटर्निंग ऑफिस पीयू।

chat bot
आपका साथी