जीरकपुर फ्लाईओवर पर मिली PSEB की आठवीं की पंजाबी विषय की आंसरशीट्स, बोर्ड चेयरमैन ने दिए जांच के आदेश

शुक्रवार को जीरकपुर फ्लाईओवर पर से गौरव नाम का लड़का चंडीगढ़ से जीरकपुर जा रहा था। गौरव को आठवीं कक्षा की पंजाबी आंसर शीट्स की 250 कापियां फ्लाईओवर पर पड़ी मिली। आंसर शीट्स 3 मार्च 2020 की थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 07:31 PM (IST)
जीरकपुर फ्लाईओवर पर मिली PSEB की आठवीं की पंजाबी विषय की आंसरशीट्स, बोर्ड चेयरमैन ने दिए जांच के आदेश
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जीरकपुर के एक प्लाईओवर पर पड़ी मिली। जागरण

मोहाली [रोहित कुमार]। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसइबी) की आठवीं कक्षा की आंसरशीट्स जीरकपुर फ्लाईओवर पर पड़ी मिली हैं। इस मामले की जानकारी मिलने पर पीएसइबी के चेयरमैन योगराज शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार को जीरकपुर फ्लाईओवर पर गौरव नाम का लड़का चंडीगढ़ से जीरकपुर जा रहा था। गौरव को आठवीं कक्षा की पंजाबी आंसर शीट्स की 250 कापियां फ्लाईओवर पर पड़ी मिली। आंसर शीट्स 3 मार्च, 2020 की थी। गौरव ने करीब पांच आंसर शीट्स अपने साथ ले ली। उसने इस संबंध में बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जोगराज शर्मा को पत्र लिखकर जानकारी दी। गौरव ने पत्र में चेयरमैन को ये जानकारी भी दी कि बाकी आंसर शीट्स एक टोल प्लाजा पर रख दी हैं। इस पर आगे की कार्यवाही अपने नियमों के तहत करें।

उधर, मामले में बोर्ड के चेयरमैन डा योगराज से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है। योगराज ने कहा कि आंसरशीट्स पर जो रोल नंबर हैं, उनके नंबरों का मिलान बोर्ड ओर से स्टूडेंट्स को जारी प्रमाण पत्रों से किया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि कहीं कोई हेराफेरी तो नहीं। चेयरमैन ने कहा कि कई बार स्टूडेंट्स रिवैल्युशन आवेदन करते हैं। इसके अलावा कई बार रिचेकिंग के लिए भी अप्लाई करते हैं। ये सभी जांच के विषय हैं।

जीरकपुर का वह फ्लाईओवर जहां पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं। 

किसकी लापरवाही है, इसकी जांच होगी- बोर्ड चेयरमैन

योगराज ने कहा कि बोर्ड की ओर से आंसरशिट्स रिसाइकलिंग के लिए भी भेजी जाती हैं। ये आंसरशिट्स अगर रिसाइकलिंग के लिए दी गई थीं तो किस कंपनी को दी गई थीं। इसमें लापरवाही क्यों हुई, इसकी जांच होगी। अगर कंपनी दोषी पाई गई तो ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि कुछ समय के बाद आंसरशीट्स को बोर्ड की ओर से रिसाइकलिंग के लिए दे दिया जाता है क्योंकि लाखों आंसरशिट्स को रखना संभव नहीं है।

chat bot
आपका साथी