मोहाली अदालत से चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

कैदी के भागने की सूचना चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस को भी दी गई है। तीनों शहरों में अलर्ट जारी कर कैदी की तलाश की जा रही है। हालांकि भागे कैदी के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:48 PM (IST)
मोहाली अदालत से चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप
चंडीगढ़ पुलिस कैदी को पेशी के लिए मोहाली कोर्ट लेकर गई थी।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली जिला अदालत से एक कैदी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कैदी चंडीगढ़ स्थित बुड़ैल जेल से मोहाली कोर्ट में पेशी पर आया गया था। यहां पेशी के दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार हुए कैदी की पहचान अशीष गोयल (45) के रूप में हुई है, जिसे चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम सुबह मोहाली कोर्ट लेकर आए थे। जिस समय कैदी अशीष कोर्ट से फरार हुआ उस समय लंच ब्रेक था।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 की ओपीडी में आए मरीज हुए परेशान, आप भी जान लें अस्पतालों की नई व्यवस्था

कैदी के फरार होने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत थाना सोहाना से संपर्क साधा। एसएचओ भगवंत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ कोर्ट पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। बताया जा रहा है कि अरोपित काले रंग की गाड़ी में फरार हुआ है। सभी पीसीआर पार्टी को फरार आरोपित के कस्टडी से भागने का मैसेज फ्लैश कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की सड़कों पर निकला 50 लैंबॉर्गिनी कारों का काफिला, गाड़ियां देख सन्न रह गए लोग, Photos

वहीं, कैदी के भागने की सूचना चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस को भी दी गई है। तीनों शहरों में अलर्ट जारी कर कैदी की तलाश की जा रही है। हालांकि भागे कैदी के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे चंडीगढ़ के लंगर बाबा पद्मश्री जगदीश लाल आहूजा, PGI के बाहर लंगर लगा भरते थे गरीबों का पेट

chat bot
आपका साथी