शहर में प्री मानसून की दस्तक, 20.6 एमएम बारिश

शहर में शनिवार रात से रविवार सुबह तक जोरदार बारिश होने की वजह से रविवार को तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:04 PM (IST)
शहर में प्री मानसून की दस्तक, 20.6 एमएम बारिश
शहर में प्री मानसून की दस्तक, 20.6 एमएम बारिश

जासं, चंडीगढ़ : शहर में शनिवार रात से रविवार सुबह तक जोरदार बारिश होने की वजह से रविवार को तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। अल सुबह हुई तेज बारिश के कारण सड़कों व गलियों में पानी भर गया। वहीं, बारिश और हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में कई घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं, 24 घंटों में 20.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस बार देशभर में मानसून की रफ्तार कुछ तेज है। अगर प्री मानसून की रफ्तार इसी तरह बढ़ता रहा, तो शहर में मानसून जल्द ही दस्तक दे देगा। विभाग की मानें तो ये प्री-मानसून की बौछारें थीं। विभाग के अनुसार शहर में एक हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है। अगले तीन दिन भी बारिश के आसार हैं। इन वजह से हो रहा मौसम में बदलाव

विभाग का कहना है कि अरब सागर से नम हवाएं आ रही हैं, पूर्वी हवाएं चल रही हैं, लेकिन लगातार बारिश को हम प्री-मानसून की बारिश मान रहे हैं। अगले चार दिन भी अच्छी बारिश के आसार हैं। आने वाले तीन से चार दिन में देश के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में चंडीगढ़ में अगले एक हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है। फिलहाल दो-तीन दिन यहां प्री-मॉनसून एक्टिव नजर आ रहा है। अगले दिनों यह रहेगा मौसम का हाल

-सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।

-मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।

-बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।

chat bot
आपका साथी