सिविल अस्पताल मोहाली में गर्भवती महिला की मौत, पेट में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचा पाए डाक्टर

मोहाली के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला आठ माह की गर्भवती थी। वहीं उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। शुक्रवार को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया था।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 02:44 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 02:44 PM (IST)
सिविल अस्पताल मोहाली में गर्भवती महिला की मौत, पेट में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचा पाए डाक्टर
मोहाली सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई।

जीरकपुर (मोहाली), जेएनएन।  सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका आठ महीने की गर्भवती थी और उसके पेट में पल रहा बच्चा भी इस दुनिया में आने से पहले ही मौत के मुंह में समा गया। मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय रीमी पत्नी राम कृष्ण निवासी गांव सुंडरा के रूप में हुई है। मृतका रीमी का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

दरअसल मृतका रीमी को शुक्रवार सुबह अचानक ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने पर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोहाली लाया गया था। इलाज के दौरान ही रीमी ने दम तोड़ दिया। तीन सदसीय डाक्टरों के बोर्ड ने महिला का पोस्टमार्टम किया है। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस के सहायक इंस्पेक्टर नरिंद्र कुमार ने बताया कि मृतक महिला आठ महीने की गर्भवती थी। जिसको डाक्टरों ने अगले महीने के पहले सप्ताह में डिलीवरी का समय दिया हुआ था। शुक्रवार सुबह अचानक महिला का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

न‌रिंद्र कुमार के मुताबिक मृतका के स्वजनों ने बताया कि रीमी हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त थी। इससे पहले भी उसका ब्लड प्रेशर बढ़ता था। सिविल अस्पताल के तीन सदस्यीय डाक्टरों के बोर्ड ने महिला का पोस्टमार्टम किया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारण सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी