रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तिर्यक ताड़ासन, पाचन तंत्र संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में रामबाण

चंडीगढ़ में सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ के योगाचार्य रोशन लाल बताते हैं कि कोरोना संक्रमण काल में तिर्यक ताड़ासन का अभ्यास शरीर के अति लाभकारी है। इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है यह हमारे शरीर को लचीला बनाता है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:31 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:31 AM (IST)
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तिर्यक ताड़ासन, पाचन तंत्र संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में रामबाण
कोरोना संक्रमण काल में तिर्यक ताड़ासन का अभ्यास शरीर के अति लाभकारी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। बीमारी से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होना बेहद जरूरी है। सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ के योगाचार्य रोशन लाल बताते हैं कि कोरोना संक्रमण काल में तिर्यक ताड़ासन का अभ्यास शरीर के अति लाभकारी है। इसके अभ्यास से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है, यह हमारे शरीर को लचीला बनाता है। श्वसन व पाचन संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। पेट से संबंधित तमाम बीमारियों के लिए यह आसन रामबाण है।

तिर्यक ताड़ासन करने की विधि -

- आराम की मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएं।

-दोनों हाथों को सामने से उठाते हुए कंधे तक ले जाएं और अंगुलियों को आपस में फंसाये (लॉक करें) ।

-पैरों को खोलें, एक से डेढ़ फीट की दूरी रखें। हाथों को ऊपर की तरफ  उठाएं।

-हथेलियों को उल्टा करते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।

-श्वास भरते हुए दाएं भुजाओं को सिर की ओर उठाएं।

- श्वास छोड़ते हुए कमर से बाई ओर झुके, आगे या पीछे की ओर ना झुके।

-इस मुद्रा में आपकी भुजाएं कानों के समानांतर रहेंगी।

- श्वास को रोकते  हुए कुछ सेकेंड तक इस स्थिति में बने रहे, श्वास लेेते हुए धीरे-धीरे सीधी अवस्था में लौंट आएं।

-दाहिनी ओर से भी इस प्रक्रिया को दोहराएं।

- अधिक अच्छा अभ्यास होेने के बाद, इसका पैरे के पंजों पर भी अभ्यास कर सकते हैं।

तिर्यक ताड़ासन करने के दौरान रखें यह सावधानियां

-ह्दय रोग और निम्न  निम्न रक्तचाप की समस्या वालों को यह आसन नहीं करना चाहिए।

-कमर, कमर या गर्दन में दर्द होने पर यह आसन न करें।

-गर्भवती महिलाएं या आसन न करें।

- जिन लोगों की पेट की सर्जरी हुई है वो यह आसन न करें।

तिर्यक ताड़ासन के लाभ

- पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है।

-फेफड़ों व ह्दय के लिए लाभकारी है।

- शरीर को सुडौल व लचीला बनाता है।

- मोटापा कम करने में सहायक।

-एक्रागता बढ़ाता है।

-शरीर की लंबाई बढ़ाने में सहायक।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी