चंडीगढ़ में इंस्पेक्टर हरिंदर ने सात दिन में कोरोना का हराया था, व्यायाम, पौष्टिक आहार और दोस्तों से सकारात्मक ऊर्जा बनी सहायक

पहली लहर में संक्रमित होने वाले क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर हरिंदर शेखों ने सात दिन में कोरोना को हराया था। सातवें दिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर ड्यूटी पर लौटे थे। शेखों पुलिस विभाग में बॉडी बि¨ल्डग चैंपियनशिप में कई मेडल जीत चुके हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:09 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:09 AM (IST)
चंडीगढ़ में इंस्पेक्टर हरिंदर ने सात दिन में कोरोना का हराया था, व्यायाम, पौष्टिक आहार और दोस्तों से सकारात्मक ऊर्जा बनी सहायक
कोरोना को सात दिन में हराने वाली क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर हरिंदर शेखों।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी व मास्क के साथ पौष्टिक भोजन ज्यादा आवश्यक है। पौष्टिक भोजन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पहली लहर में संक्रमित होने वाले क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर हरिंदर शेखों ने सात दिन में कोरोना को हराया था। सातवें दिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर ड्यूटी पर लौटे थे। शेखों पुलिस विभाग में बॉडी बि¨ल्डग चैंपियनशिप में कई मेडल जीत चुके हैं। एक सितंबर 2020 में संक्रमित होने वाले इंस्पेक्टर शेखों ने बताया कि वह घबराए नहीं थे। तबीयत खराब लगने पर चेकअप में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पहले ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। रिपोर्ट के बाद बिना घबराए सकारात्मक सोच, पौष्टिक आहार और व्यायाम करके कोरोना को हराया है।

इस दौरान ऑफिस स्टॉफ, पुराने केस की स्टडी करने के साथ खुद को व्यस्त रखा था। अपनों और दोस्तों से वीडियो कॉल पर मिली हिम्मत ह¨रदर शेखों ने बताया कि सबसे ज्यादा समय पुलि¨सग और उसके बाद बॉडी बि¨ल्डग को देते हैं। इसके बीच अपने लोग और दोस्तों के लिए समय नहीं बचता है। क्वारंटाइन होने के दौरान वीडियो कॉल पर सभी के संपर्क में रहता था। नई, पुरानी बातों और यादों के बीच मन और तन दोनों को स्वास्थ्य रखा था। यह है जरूरी भोजन में विटामिन सी को शामिल करें रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन योग करें सभी को कैल्शियम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए भोजन में फलों के साथ रात के खाने में दाल का सेवन करें पेय पदार्थ, नारियल पानी, नीबू पानी, लस्सी, सूप, व जूस जरूर पीना चाहिए।

chat bot
आपका साथी