तापमान गिरते ही बढ़ा प्रदूषण लेवल, एक्यूआइ पहुंचा 170 पार

अचानक पारा गिरने से बुधवार को ठंड बढ़ गई। इससे हवा में नमी का मात्रा काफी बढ़ गई। इसका असर हवा पर भी पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:13 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:13 PM (IST)
तापमान गिरते ही बढ़ा प्रदूषण लेवल, एक्यूआइ पहुंचा 170 पार
तापमान गिरते ही बढ़ा प्रदूषण लेवल, एक्यूआइ पहुंचा 170 पार

जासं, चंडीगढ़ : अचानक पारा गिरने से बुधवार को ठंड बढ़ गई। इससे हवा में नमी का मात्रा काफी बढ़ गई। इसका असर हवा पर भी पड़ रहा है। हवा भी पहले से ज्यादा प्रदूषिण हो गई है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 170 तक पहुंच गया। दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर इतना पहुंचा है। पास लगते पंचकूला का हाल भी खराब है। पंचकूला का एक्यूआइ 175 दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब और हरियाणा के शहरों से अभी चंडीगढ़ की हवा काफी हद तक ठीक है।

बारिश से उम्मीद

वीरवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना विशेषज्ञ जता रहे हैं। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि यह बारिश शहर के लिए काफी बेहतद होगी। बारिश होती है तो हवा में तैर रहे प्रदूषण के कण नीचे बैठ जाएंगे। बारिश होती है तो हवा पहले की तरह साफ हो जाएगी। इससे पहले दशहरे के बाद भी बारिश से ही हवा साफ हुई थी। उस बारिश का असर अभी तक भी दिख रहा है। दिल्ली एनसीआर की हालत खस्ता

चंडीगढ़ में एक्यूआइ 172 दर्ज किया गया तो देश की राजधानी दिल्ली के हालात अभी काफी संजीदा है। बुधवार शाम को नई दिल्ली का एक्यूआई 386 दर्ज किया गया। गुरुग्राम का 360, फरीदाबाद का 392 और गाजियाबाद का 381 दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के शहरों में पंजाब के शहरों से एक्यूआई ज्यादा है।

प्रमुख शहरों में एक्यूआई का स्तर

चंडीगढ़ 172

पंचकूला 175

अंबाला 301

कुरुक्षेत्र 328

सोनीपत 306

अमृतसर 175

जालंधर 199

लुधियाना 290

पटियाला 259

नई दिल्ली 386

गुरुग्राम 259

chat bot
आपका साथी