चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर तीसरे दिन 100 के पार, पंजाब व हरियाणा में भी हालात खराब

पंजाब हरियाणा एवं चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दरअसल दोनों राज्यों पंजाब एवं हरियाणा में पराली जलने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके कारण सांस की बीमारी से परेशान लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:52 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:52 AM (IST)
चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर तीसरे दिन 100 के पार, पंजाब व हरियाणा में भी हालात खराब
पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में बढ़ने लगा प्रदूषण स्तर। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ रहा है। आए दिन इसमें बढ़ोतरी हो रही है। अब फिर कई दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया है। वीरवार सुबह चंडीगढ़ का एक्यूआइ 115 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। अब प्रदूषण का स्तर ग्रीन से येलो जोन में पहुंच चुका है। अगले कुछ दिनों में इसके ओरेंज जोन में पहुंचने की पूरी संभावना है। सप्ताह तक स्थिति और खराब होगी। आस-पास के शहरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। पंचकूला का वीरवार सुबह एक्यूआई 144 दर्ज किया गया।

पंजाब के कई शहरों में हालत बिगड़े

पंजाब के कई शहरों में तो हालात एकदम से बिगड़ने लगे हैं। यहां पाल्यूशन का स्तर नए रिकार्ड पर पहुंच रहा है। जालंधर में वीरवार को एक्यूआइ 213 दर्ज किया गया। वहीं खन्ना का एक्यूआइ तो 250 तक पहुंच गया। इसका 200 से अधिक होना ज्यादा खराब माना जाता है। इसमें सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को परेशानी होने लगती है।

हरियाणा का हाल तो सबसे बुरा

हरियाणा के शहरों का हाल तो बहुत ज्यादा बुरा है। यहां एक्यूआइ खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा है। अंबाला का एक्यूआइ 209, कुरुक्षेत्र का तो 269 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। इसी तरह से करनाल और पानीपत जैसे शहरों का हाल भी है।। पराली जलने से एक्यूआइ पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। पंजाब और हरियाणा में जमकर पराली जलाई जा रही है।

दिल्ली एनसीआर में भी स्थिति ठीक नहीं

देश की राजधानी नई दिल्ली सहित आस-पास जितने भी शहर में सबका एक्यूआइ 200 के पार पहुंच गया है। कई जगह तो यह 250 से भी अधिक है। वीरवार सुबह नई दिल्ली का एक्यूआई 191 दर्ज किया गया। गुरुग्राम का 241 और फरीदाबाद का 191 दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य शहरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

chat bot
आपका साथी