पीयू सीनेट चुनाव के 211 केंद्र में मतदान जारी, 61 केंद्रों पर बाद में होगी वोटिंग, चंडीगढ़ में बनाए गए 32 बूथ

पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट में लंबे समय से दो धड़े चले आ रहे हैं। जिनमें एक गुट को गोयल एंड गोयल ग्रुप के नाम से जाना जाता है जबकि दूसरे ग्रुप का भाजपा ग्रुप का माना जाता है। दोनों ही ग्रुप में लंबे समय से कशमश भी चलती रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:36 PM (IST)
पीयू सीनेट चुनाव के 211 केंद्र में मतदान जारी, 61 केंद्रों पर बाद में होगी वोटिंग, चंडीगढ़ में बनाए गए 32 बूथ
पंजाब यूनिवर्सिटी में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते मतदाता।

जागरण संवादाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव (PU Senate Polls) के ग्रेजुएट चरण की मतदान शुरू हो चुका है। चंडीगढ़ सहित पांच राज्यों के 211 केंद्रों पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र पर मतदाता सुबह आठ बजे पहुंचना शुरू हुए जो कि दिन चढ़ने के साथ-साथ बढ़ते जा रहे हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा जिसमें मतदाता सीनेट के लिए सीनेटर का चयन कर सकते हैं। आज हो रहे चुनाव में सीनेट के 15 सदस्यों का चयन होगा। मदतान के लिए चंडीगढ़ में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट में लंबे समय से दो धड़े चले आ रहे हैं। जिनमें एक गुट को गोयल एंड गोयल ग्रुप के नाम से जाना जाता है जबकि दूसरे ग्रुप का भाजपा ग्रुप का माना जाता है। दोनों ही ग्रुप में लंबे समय से कशमश भी चलती रही है। अभी तक हुए विभिन्न चरणों के चुनाव में दोनों ही ग्रुप का पलड़ा बराबर का रहा है। अभी तक सीनेट के 68 सदस्यों का चयन हो चुका है। ग्रेजुएट चरण में 15 सीटों का चयन होना है जिसके लिए 41 मतदाता चुनाव मैदान में है। ग्रेजुएट चरण के लिए 272 मतदान केंद्रों का गठन हुआ था लेकिन आज उसमें से 211 पर चुनाव हो रहा है। 61 केंद्रों पर आज राज्य स्तर के सिविल सर्विसेज की एग्जाम होने के चलते मतदान को टाल दिया गया है। इन केंद्रों में दोबारा अब मतदान होगा इसकी भी स्थिति क्लियर नहीं है। 61 केंद्रों पर मतदान के बाद गणना होगी और उसके बाद ही सीनेट के सदस्यों का गठन हो सकेगा।

61 केंद्रों पर मतदान की डेट तय नहीं, अगले महीने हो सकता है मतदान

 

सीनेट चुनाव के 61 मतदान केंद्रों पर आज मतदान नहीं हो रहा है, इन केंद्राें पर दोबारा कब मतदान होगा इसकी जानकारी पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नहीं की गई है। पीयू के जानकारों की मानें तो मतदान अक्टूबर के दूसरे शनिवार या रविवार हो सकता है। महीने के दूसरे शनिवार में ज्यादातर उच्चतर शिक्षण संस्थान बंद होते हैं और उस समय पर सिविल सर्विस का कोई एग्जाम भी नहीं होता है।     

chat bot
आपका साथी