चंडीगढ़ में पुलिस निगरानी में होगा ऑक्सीजन प्लांट, नोडल अधिकारी यशपाल ने एसएसपी को पत्र लिख मांगी थी सुरक्षा

चंडीगढ़ में अब ऑक्सीजन प्लांट पुलिस के पहरे में होंगे। 24 घंटे पुलिस निगरानी करेगी। ऑक्सीजन प्लांट पर आए दिन सिलेंडर रिफिल कराने के लिए जोर जबरदस्ती होती है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुपर एजेंसिज वेंडर पर इसके लिए दबाव बनाया जाता है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 01:48 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 01:48 PM (IST)
चंडीगढ़ में पुलिस निगरानी में होगा ऑक्सीजन प्लांट, नोडल अधिकारी यशपाल ने एसएसपी को पत्र लिख मांगी थी सुरक्षा
चंडीगढ़ में अब पुलिस की निगरानी में रहेगी ऑक्सीजन प्लांट।

चंडीगढ़, जेएनएन। ऑक्सीजन इन दिनों जिंदगी की सबसे अहम चीज बन गई है। इसे लेकर सब जगह मारामारी मची है। एक-एक सिलेंडर के लिए खाक छाननी पड़ रही है। नौबत यह आ गई है कि ऑक्सीजन प्लांट पर सिलेंडर भरवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सिलेंडर नहीं भरने पर हाथापाई जैसी नौबत आ रही है। जिसको देखते हुए अब ऑक्सीजन प्लांट पुलिस के पहरे में होंगे। 24 घंटे पुलिस निगरानी करेगी। ऑक्सीजन प्लांट पर आए दिन सिलेंडर रिफिल कराने के लिए जोर जबरदस्ती होती है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुपर एजेंसिज वेंडर पर इसके लिए दबाव बनाया जाता है। अब इस प्लांट पर 24 घंटे पुलिस तैनात करने को कहा गया है। इसके लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ कम ऑक्सीजन सप्लाई नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग ने एसएसपी चंडीगढ़ को लेटर लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लिखा है।

उन्होंने ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट पर पिछले दिनों हुए तीन वाक्यों की जानकारी भी पुलिस की दी है। साथ ही मंगलवार को हुए वाक्या की तो जांच कर इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 9.45 बजे कुछ लोग प्लांट पर आकर सिलेंडर भरने के लिए दबाव बनाने लगे। प्लांट के वर्कर्स और उन लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं था।

मौके पर लोकल पुलिस बुलाई गई। प्लांट के वर्कर्स के साथ रोज-रोज ऐसे होना ठीक नहीं है। ऐसे में अगर ऑक्सीजन की कमी अस्पतालों में हुई तो गंभीर विपदा होगी और लोगों की जान पर बन आएगी। इससे पहले सात, नौ और दस मई को भी ऐसे वाक्या हुए हैं। इसको देखते हुए यशपाल गर्ग ने मंगलवार की घटना मेंं शामिल लोगों पर सख्त एक्शन लेने का आग्रह किया है। साथ ही प्लांट पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी