पुलिस ने काग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया वाटर कैनन का प्रयोग

किसान आंदोलन के समर्थन और पास हुए कृषि कानूनों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:34 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:34 AM (IST)
पुलिस ने काग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया वाटर कैनन का प्रयोग
पुलिस ने काग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया वाटर कैनन का प्रयोग

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : किसान आंदोलन के समर्थन और पास हुए कृषि कानूनों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को सेक्टर-7, 8 के चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यहां पर पुलिस द्वारा राजभवन जाने से रोका। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग करके पानी की बौछारें की जिससे कई नेता और कार्यकर्ता बुरी तरह से भीग गए। जब कांग्रेस के नेता नहीं माने तो पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और शाम को सेक्टर-26 के पुलिस थाने से छोड़ा। प्रदर्शन का नेतृत्व में आला इंडिया कांग्रेस के कैशियर पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने किया। पुलिस ने करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया। इस मौके पर पवन कुमार बंसल ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा के नेता जिस तरह से उदासीन और अहंकारपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि हम लोकतंत्र के लिए खतरनाक समय की ओर बढ़ रहे हैं और यह हर देशभक्त भारतीय का कर्तव्य है कि वह उठे और किसानों की आवाज बने। कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले कई महीनों से किसानों और विभिन्न प्लेटफार्मों पर उनकी चिताओं के मुद्दों को उठा रही है और किसानों की मांगों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और इन ड्रोकॉनियन कृषि बिलों को निरस्त कर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए बल का भी इस्तेमाल किया गया। इस मौके पर पूर्व मेयर सुभाष चावला, कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला, पवन शर्मा, एचएस लक्की, गुरबख्श रावत और पूर्व मेयर कमलेश ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी