कातिलाना हमले के आरोपित को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

मनीमाजरा के एनएसी में जीएच ऑर्नामेंट ज्वेलरी शॉप पर कातिलाना हमले करने के आरोपितों में से एक को मनीमाजरा पुलिस दिल्ली की रोहिणी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 11:13 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 09:45 AM (IST)
कातिलाना हमले के आरोपित को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
कातिलाना हमले के आरोपित को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

जेएनएन, चंडीगढ़। पिछले साल 4 दिसंबर को रात करीब साढ़े आठ बजे मनीमाजरा के एनएसी में स्थित जीएच ऑर्नामेंट ज्वेलरी शॉप पर कातिलाना हमले करने के आरोपितों में से एक को मनीमाजरा पुलिस दिल्ली की रोहिणी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपित की पहचान हरियाणा के सोनीपत के गांव हलालपुर के प्रवीन उर्फ मोलड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अन्य आरोपितों की पहचान भी बताई है। वारदात में शामिल अन्य पांच लोग सोनीपत के रहने वाले हैं।

पुलिस की एक टीम आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए सोनीपत रवाना हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार आरोपित प्रवीन पर हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर में हत्या, चोरी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपित हरियाणा में खरखोदा इलाके में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। मनीमाजरा में वारदात से कुछ दिन पहले ही वो जेल से पैरोल पर छूटकर आया था। बाद में उसने दिल्ली और हरियाणा के कई इलाके में कई वारदातों को भी अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार मनीमाजरा पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपित दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद है। जिसके बाद पुलिस की टीम शिकायतकर्ता हनुमत राय भौंसले को अपने साथ लेकर गई। जहां भौंसले द्वारा आरोपित की पहचान बाद पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। जहां उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी